विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2025

सतना के मंदिर में पूजा करते समय गिरी बिजली, बच्चे और महिला समेत 8 लोग झुलसे; एक महिला की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है, जहां बरौंधा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बिजली गिरने से आठ महिलाएं और दो बच्चे झुलस गए. यह घटना उस समय हुई जब मानसून विदा हो रहा था और अचानक मौसम खराब हो गया.

सतना के मंदिर में पूजा करते समय गिरी बिजली, बच्चे और महिला समेत 8 लोग झुलसे; एक महिला की हालत नाजुक

Lightning in Satna: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मानसून विदा होते समय मंगलवार को बरौंधा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में कहर बनकर टूटा. अचानक मौसम खराब हो गया और गड़गड़ाहट के साथ बिजली मंदिर के पास गिर गई. इस दौरान पूजा कर रहीं आठ महिलाएं बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं. सभी को एंबुलेंस की मदद से मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.

बताया जाता है कि लालपुर पडपी के कोरियान मोहल्ला में स्थिति देवी मंदिर में पूजा करने कई महिलाएं और बच्चियां पहुंची थी. दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और जोरदार बिजली मंदिर से कुछ दूरी पर गिर गई, जिसके बाद प्रीती यादव (14) पिता रामहित यादव, राजापति (40)ष पति नत्थूलाल, रिया गौतम (16) पिता राजेश, माया यादव (22) पति रामप्रकाश, अर्चना (18) पिता सुरेन्द्र, आंचल (16) पिता सुरेशचंद्र, स्वाती यादव (2) पिता चिरौंजी और अनिल (12) पिता सुरेशचंद्र झुलस गए. सभी घायलों को मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- धार जिला अस्पताल में CMHO के डॉक्टर पुत्र की मनमानी; गरीब आदिवासी मरीजों को जांच के लिए भेजते हैं निजी लैब !

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com