बेवफा पत्नी का खूनी खेल: प्रेमी के साथ रची थी साजिश, पति की हत्या कर मधुवन ढाबा के पास फेंका शव

Mandla Murder Case: लगातार हो रहे झगड़ों से परेशान होकर जमुना और सूर्यकांत ने सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. योजना के तहत 11 फरवरी की शाम सुमित और उसकी पत्नी मंडला की ओर निकले. रास्ते में टिकरिया थाना क्षेत्र के मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से घात लगाए था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Sumit Kachhi murder case: मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज सुमित काछी हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है. इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. दरअसल, 14 फरवरी को कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई. सूचना मिलते ही मंडला पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के द्वारा एसडीओपी निवास पी एल वालरे को निर्देशित किया गया कि आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी करवाएं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिकरिया प्रदीप पांडेय की टीम गठित की गई. थाना प्रभारी द्वारा जांच के दौरान सुमित की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की गई. पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वो सबको हैरान कर दिया. बताया गया कि पड़ोस के मंदिर में सूर्यकांत नाम का पुजारी था, जिससे जमुना की पहचान उसके पति ने ही कराई थी. समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन जब सुमित को इस रिश्ते की भनक लगी तो घर में विवाद शुरू हो गए.

झगड़ों से परेशान होकर रच डाली साजिश

लगातार हो रहे झगड़ों से परेशान होकर जमुना और सूर्यकांत ने सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. योजना के तहत 11 फरवरी की शाम सुमित और उसकी पत्नी मंडला की ओर निकले. रास्ते में टिकरिया थाना क्षेत्र के मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से घात लगाए खड़ा था.

क्रिकेट बैट से सुमित पर किया हमला

जैसे ही सुमित की नजर सूर्यकांत पर पड़ी, दोनों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई शुरू हो गई. पहले से तैयार सूर्यकांत ने क्रिकेट बैट से सुमित पर हमला किया. तीनों के बीच मारपीट होती हुई पास के जंगल की ओर बढ़ी. इसी दौरान जमुना ने घायल सुमित को सहारा देने का नाटक किया और पीछे से धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

लूट की रची थी झूठी कहानी

हत्या के बाद सूर्यकांत ने जमुना का स्कार्फ लेकर हथियार बांधा और जंगल में फेंक दिया. इसके बाद जमुना देर रात टिकरिया थाने पहुंची और पति के साथ लूट की झूठी कहानी गढ़ते हुए शिकायत दर्ज कराई. उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने हमला किया और उसका पति डरकर भाग गया.

जमुना को हिरासत में लेकर सख्ती से की गई पूछताछ

हालांकि 13 फरवरी को सुमित के भाई अमित काछी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपनी भाभी पर शक जताया. इसके बाद पुलिस ने जब जमुना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज खुलकर सामने आ गया. टिकरिया थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से यह जघन्य हत्याकांड महज दो दिनों में सुलझ गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इंदौर हर्ष क्लिनिक में महिला की मौत, होम्योपैथी डॉक्टर कर रहा था एलोपैथी का उपचार, दो डाक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

Topics mentioned in this article