विज्ञापन

महिला और पुरुष को हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाया, बड़वानी में परिवार ने ही दी 'तालिबानी सजा'

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना. ठीकरी थाना क्षेत्र के बरुफाटक गांव में कथित प्रेम प्रसंग के नाम पर महिला और पुरुष को बांधकर घुमाया गया. पुलिस ने 3 लोगों पर केस दर्ज किया.

महिला और पुरुष को हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाया, बड़वानी में परिवार ने ही दी 'तालिबानी सजा'
महिला और पुरुष को हाथ बांधकर घुमाया, मौके पर पहुंची पुलिस.
NDTV

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. ठीकरी थाना क्षेत्र में कथित प्रेम प्रसंग के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मामला ठीकरी थाना क्षेत्र के बरुफाटक गांव का है. पुलिस के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष को कथित प्रेम प्रसंग के आरोप में महिला के पति, देवर और अन्य लोगों ने हाथ बांधकर गांव में घुमाया. इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाने लेकर आई.

महिला ने क्या बताया

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी. उसने आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और प्रताड़ित करता है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

एसडीओपी महेश सुनय्या ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है. महिला के न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- प्रेम संबंध और जमीन विवाद में मां की हत्या, बेटे ने गर्लफ्रेंड और उसकी मां के साथ दफनाया शव; दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close