विज्ञापन

Maihar School Corruption: मैहर स्कूल रिपेयरिंग घोटाला मामले में 8 और प्राचार्य निलंबित, कमिश्नर का एक्शन, अब तक 15 प्राचार्यों पर गिरी गाज

Maihar School Repairing Scam: मैहर स्कूल रिपेयरिंग घोटाला मामले में 7 और प्राचार्य निलंबित कर दिए गए हैं. यह कार्रवाई संभागायुक्त बीएस जामोद ने की है. अब तक इस मामले में 14 प्राचार्य निलंबित हो चुके हैं.

Maihar School Corruption: मैहर स्कूल रिपेयरिंग घोटाला मामले में 8 और प्राचार्य निलंबित, कमिश्नर का एक्शन, अब तक 15 प्राचार्यों पर गिरी गाज

Maihar School Repairing Scam Action: मैहर जिले के रामनगर विकासखंड में हुए 4.37 करोड़ रुपये के लघु निर्माण घोटाले में निलंबन का क्रम लगातार जारी है. इस घोटाला मामले में आज 8 और प्राचार्य को निलंबित किया गया है. अब तक इस मामले में 15 प्राचार्य निलंबित हो चुके हैं, जबकि कुल 17 लोग निलंबित हुए हैं. निलंबित किए जाने की कार्रवाई से रामनगर विकासखंड लगभग प्राचार्य विहीन हो चुका है. यही नहीं अब जल्द ही इस मामले में तीनों फर्म पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है.

NDTV की खबर के बाद शुरू हुई जांच में वित्तीय अनियमितताओं और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के मामलों की जांच के बाद प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है.  इसी क्रम में शनिवार को रीवा के सम्भागीय कमिश्नर बीएस जामोद ने एक साथ सात प्रचार्यों का निलंबन आदेश जारी किया. इससे पहले भी एक बीईओ, 8 प्राचार्य और एक भृत्य निलंबित हो चुका है.

इन 7 प्रचार्यों को कमिश्नर ने किया सस्पेंड

शनिवार को जारी आदेश में नियम के खिलाफ 2260303 रुपये का भुगतान करने वाले हाईस्कूल गोविंदपुर प्राचार्य मथुरा प्रसाद वर्मा, 2410448 रुपये का भुगतान करने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक गोरसरी प्राचार्य गुलजार सिंह टेकाम, 2410376 का भुगतान करने वाले हायर सेकेंडरी देवराजनगर प्राचार्य राम लखन रावत, 2279991 रुपये का भुगतान करने वाले गुलबार गुजारा प्राचार्य शिवलाल बैस, 2153950 रुपये का भुगतान करने वाले हायर सेकेंडरी हर्रई प्राचार्य सियंबर सिंह और 2410367 रुपये का भुगतान करने वाले देवदहा प्राचार्य लक्ष्मण शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है.

इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ ने देवरा मोलहाई की प्रभारी प्राचार्य रजनी पुरवार को निलंबित कर दिया है. जांच के दौरान वह बिना सूचना अनुपस्थिति थी.

मैहर कलेक्टर ने दिया था प्रस्ताव

कलेक्टर जिला मैहर द्वारा बीते 2 फरवरी को लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल द्वारा 1 सितम्बर 2025 को शासकीय हाई स्कूल गोविन्दपुर, गोरसरी ,देवराजनगर,  गुलबार गुजारा, कंदवारी, हर्रई, देवदहा पर कार्यवाई का प्रस्ताव दिया था.विकासखंड रामनगर में लघु निर्माण कार्य, पार्किंग शेड एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों के लिए  वित्तीय स्वीकृति दी गई थी. यह राशि नियमानुसार विद्यालय की एमएमडीसी को उपलब्ध कराई गई थी, ताकि सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निर्माण कार्य कराए जा सकें. हालांकि बिना काम के ही भुगतान कर दिया गया.

सुलखमा से हुई थी कार्रवाई की शुरुआत

सबसे पहले शासकीय हाई स्कूल सुलखमा के प्रभारी प्राचार्य रामलाल साकेत को निलंबित किया. इसके बाद
सांदीपनि विद्यालय रामनगर के चपरासी विनोद पटेल को निलंबित किया गया. इससे पहले रामनगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह जो शासकीय हाई स्कूल मिरगौती के प्राचार्य भी थे, उनको निलंबित किया गया. इसके बाद मनकहरी प्राचार्य राजेश कुमार साकेत, छिरहाई प्रभारी प्राचार्य रामाधार वर्मा और मझटोलवा प्राचार्य कामता तिवारी को संयुक्त संचालक रीवा ने निलंबित किया इसके बाद लोक शिक्षण संयुक्त संचालक रीवा द्वारा गुरुवार को तीन और प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बड़वार के प्राचार्य संकर्षण पांडे, सागौनी प्राचार्य रविंद्र सिंह और किरण पटेल मड़वार प्राचार्य को निलंबित किया गया.

किसने किस कंपनी को कितना भुगतान किया

हायर सेकेंडरी विद्यालय देवदहा से 24,10,367 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर, भोपाल को, हायर सेकेंडरी विद्यालय मर्यादपुर ने 23,47,045 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को, हायर सेकेंडरी विद्यालय मझटोलवा ने 23,13,665 रुपये श्री महाकाल ट्रेडर्स सतना को, हायर सेकेंडरी स्कूल गुलवार गुजारा से  23,18,166 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को, हाई स्कूल देवरा मोलहाई से 21,44,123 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को, हाई स्कूल मनकहरी से 23,95,723 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को, हाई स्कूल सुलखमा से 23,8, 222 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को, हायर सेकेंडरी विद्यालय हर्रई से 21,53,950 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को, हायर सेकेंडरी विद्यालय मिरगौती ने 23,81,383 रुपये श्री रूद्र इंटरप्राइजेज मैहर को, हाई स्कूल गोविंदपुर ने 22,60,303 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को, हायर सेकेंडरी विद्यालय गोरसरी ने 24,10,448 रुपये श्री महाकाल ट्रेडर्स को, हाई स्कूल छिरहाई ने 24,10,108 रुपये श्री महाकाल ट्रेडर्स को, हायर सेकेंडरी स्कूल कंदवारी ने 22,79,991 रुपये श्री रूद्र एंटरप्राइजेज को, हायर सेकेंडरी स्कूल सगौनी ने 24,10,283 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को हाई स्कूल बड़वार से 22,44,942 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को, हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर से 23,42,701 रुपये वाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को भुगतना किए गए.

केंद्राध्यक्ष के प्रभार से हटाया

लघु निर्माण घोटाले में शामिल प्रचार्यों को फिलहाल केंद्राध्यक्ष के प्रभार से भी हटा दिया गया है, क्योंकि तमाम प्राचार्य को घोटाले के आरोप में निलंबित किया जा चुका है. अब तक कुल 14 प्राचार्य निलंबित किए जा चुके हैं, जिनमें से सहायक केंद्राध्यक्ष श्रवण सिंह, लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला और केंद्राध्यक्ष गुलजार सिंह को जिम्मा मिला था और अब उन्हें हटाया गया है.

ये भी पढ़ें: देशभर में 55 हजार तो मध्य प्रदेश में खुलेंगी 1000 दाल मिलें, शिवराज बोले- 'अब दिल्ली से नहीं गांवों से चलेगा कृषि मंत्रालय'

ये भी पढ़ें: PAK की जेल से 7 साल बाद रिहा होकर लौटा MP का प्रसन्नजीत रंगारी, जुल्मों की दास्तां सुनने उमड़ा पूरा गांव

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close