विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2026

Maha Shivratri 2026: MP-Chhattisgarh में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज

Mahashivratri 2026: सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ शिवालय और शिव मंदिरों में देखने को मिल रही है. भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाने के लिए भक्त सुबह से ही लाइन में खड़े हैं.

Maha Shivratri 2026: MP-Chhattisgarh में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, मंदिरों में 'बम बम भोले' की गूंज
Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

Maha Shivratri 2026: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत पूरे देशभर में आज महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2026) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ शिवालय और शिव मंदिरों में देखने को मिल रही है. भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाने के लिए भक्त सुबह से ही लाइन में खड़े हैं. इस पर्व को लेकर मंदसौर शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं. आज लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में प्रशासन और मंदिर समिति ने व्यापक व्यवस्थाएं की है. 

महाकाल मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर भी महाशिवरात्रि पर्व के लिए विदेशी फूलों से सजाया गया. वहीं आंगन में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गई हैं. इसके साथ ही पूरा महाकालेश्वर मंदिर रोशनी से जगमग हो उठा है. इस बार महाकाल मंदिर को दक्षिण भारत के नटराज मंदिर की थीम पर सजाया गया है. 

विदिशा में आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश के विदिशा के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. कांच मंदिर, जटाशंकर मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर, कागदीपुर बटेश्वर मंदिर और विद्युत महाकाल मंदिर में भक्तों की आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है.

शिव बारात निकाली

बुधनी के नसरुल्लागंज क्षेत्र के घाटों पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी. यहां नीलकंठ, सीलकंठ और आंवली घाट पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे हैं. शिवालयों में भी सुबह से ही शिव भक्तों का ताता लगा हुआ है. जिलेभर में शिव बारात निकाली जा रही हैं. वहीं प्रसाद वितरण, भंडारों का आयोजन किया जा रहा है.

प्राचीन कलचुरी कालीन विराट मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. हालांकि गर्भ गृह में जर्जर स्थिति के चलते बाहर से ही श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं. 

भोजपुर शिव मंदिर में 300 पुलिस जवान तैनात

विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.  लगभग 300 पुलिस जवानों के साथ वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं. वहीं मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में 30 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है.

पारसनाथ धाम में भक्तों को लंबी-लंबी कतारें

इधर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में भी महाशिवरात्रि पर भक्तों सुबह से ही मंदिरों में पहुंच गए. इस खास मौके पर शिव मंदिरों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है. बता दें कि परसाही नाला गांव स्थित पारसनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर एकदिवसीय मेले का आयोजन होता है. वहीं क्षेत्र के युवाओं द्वारा बनारस के गंगा आरती के तर्ज पर महाआरती किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: दिव्य रहस्य और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है MP का ये शिव मंदिर... महाशिवरात्रि पर भक्तों का लगता तांता, जानिए इसकी खासियत


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com