विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2025

Sadhvi Harsha Richhariya: उत्तराखंड नहीं, भोपाल की हैं महाकुंभ की 'सबसे खूबसूरत साध्वी', मां चलाती हैं बुटीक, पिता कंडक्टर

Sadhvi Of Prayagraj Mahakumbh 2024: अपने गुरु के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंची हर्षा रिछारिया की मां ने बताया कि साध्वी बनने से पूर्व हर्षा स्टेज एंकरिंग का काम करती थी. अहमदाबाद से योगा में ट्रेनिंग ले चुकी हर्षा रिछारिया ग्रेजुएट हैं. हर्षा की मां का कहना है कि आज हर्षा चर्चा में है, यह महादेव की कृपा है.

Sadhvi Harsha Richhariya: उत्तराखंड नहीं, भोपाल की हैं महाकुंभ की 'सबसे खूबसूरत साध्वी', मां चलाती हैं बुटीक, पिता कंडक्टर
Sadhvi Harsha Richhariya

Sadhvi Harsha Richhariya: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में इन दिनों एक नाम बहुत सुर्खियों में हैं और वो नाम है साध्वी हर्षा रिछारिया. महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी के खिताब से नवाजी जा चुकी हर्षा रिछारिया हरिद्वार में अकेले रहती हैं, लेकिन वह मूलरूप से भोपाल की रहने वाली हैं और उनका पूरा परिवार आज भी भोपाल में ही रहता है. 

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सबसे सुंदर साध्वी के रूप में चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया भोपाल से हैं. हर्षा रिछारिया के घर पहुंची एनडीटीवी टीम ने हर्षा के परिवार से मुलाकात की. पूर्व में स्टेज एंकर रहीं हर्षा रिछारिया के परिवार में कुल 4 सदस्य हैं. इनमें माता-पिता और भाई शामिल हैं.
भोपाल में हर्षा बुटीक चलाती हैं मां किरण रिछारिया

भोपाल में हर्षा बुटीक चलाती हैं मां किरण रिछारिया

भोपाल में बुटीक चलाती हैं हर्षा की मां किरण रिछारिया

महाकुंभ में साध्वी की वेशभूषा में वायरल हो रही हर्षा रिछारिया की मां किरण रिछारिया भोपाल में हर्षा के नाम से ही बुटीक चलाती हैं, जबकि हर्षा रिछारिया के पिता दिनेश रिछारिया एक प्राइवेट बस में कंडक्टर (परिचालक) हैं. वहीं, हर्षा का एकलौता भाई कपिल रिछारिया एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं.

कैसी है अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई फ्लैट की सुरक्षा, रात में कैसे घुसे चोर?

भोपाल में रहने वाली मां ने कहा, 'मेरी बेटी साध्वी नहीं है'

NDTV से बातचीत में हर्षा की मां किरण रिछारिया ने बताया कि, हर्षा साध्वी नहीं है, वह साध्वी बनेगी भी नहीं. मूल रुप से बुंदेलखंड के झांसी का रहने वाली हर्षा ने भोपाल में ही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की है. फिलहाल, हर्षा परिवार से अलग अकेले हरिद्वार में रहती हैं. कहा जाता है कि उन्होंने कैलाश नंद गिरी महाराज से गुरुदीक्षा ली है.

Dangerous Love: पिता ने जिस बेटी को गोली मारी उसका आखिरी वीडियो, कहा- मैं विक्की से शादी करना चाहती हूं पर...

अपने गुरु के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंची हर्षा रिछारिया की मां ने बताया कि साध्वी बनने से पूर्व हर्षा स्टेज एंकरिंग का काम करती थी. अहमदाबाद से योगा में ट्रेनिंग ले चुकी हर्षा रिछारिया ग्रेजुएट हैं. हर्षा की मां का कहना है कि आज हर्षा चर्चा में है, यह महादेव की कृपा है.

हर्षा ने हरिद्वार में कैलाश नंद गिरी महाराज से ली है गुरुदीक्षा 

अपने गुरु के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंची हर्षा रिछारिया की मां ने बताया कि साध्वी बनने से पूर्व हर्षा स्टेज एंकरिंग का काम करती थी. अहमदाबाद से योगा में ट्रेनिंग ले चुकी हर्षा रिछारिया ग्रेजुएट हैं. हर्षा की मां का कहना है कि आज हर्षा चर्चा में है, यह महादेव की कृपा है.

युवाओं को सनातन से जोड़ने और धर्म से जुड़े काम करेंगी हर्षा

मां किरण रिछारिया ने कहा कि हर्षा अब स्टेज एंकरिंग नहीं करेगी, बल्कि युवाओं को सनातन से जोड़ने के लिए और धर्म से जुड़े काम करेंगी. सर्वांगीण समृध्दि समाज उत्थान समिति NGO से जुड़ी हर्षा रिछारिया NGO में पूजन सामग्री भी बनाती है..हर्षा के घर पर ही इसकी पैकिंग भी होती है.

पड़ोसन से थी खुन्नस, मरोड़ दी 28 कबूतरों की गर्दन, तड़प-तड़प कर बेजुबानों ने दी जान!

हर्षा की शादी को लेकर मां किरण रिछारिया और पिता दिनेश रिछारिया ने भी दोहराते हुए कहा कि, अभी हर्षा की शादी की कोई प्लानिंग नहीं है. मां किरण रिछारिया ने आगे कहा कि, बेटी को आगे बढ़ना है, शादी करने का का निर्णय हमने बेटी पर ही छोड़ रखा है.

पिता बोले, पहले भी हर्षा के फैसले से खुश थे और अभी भी हैं

हर्षा के पिता दिनेश रिछारिया कहते हैं कि, हमने अपनी बेटी को कभी कुछ करने से नहीं रोका, हमेशा उसका साथ दिया है, हम इसके पहले भी हर्षा के फैसले से खुश थे और अभी भी खुश हैं. वहीं, हर्षा रिछारिया की शादी पर पूछने पर पिता ने कहा कि, 'अभी शादी की कोई प्लानिंग नही है.'

ये भी पढ़ें-कमाल है! बिना कुछ चुराए घर से बैरंग लौट गया चोर, फिर भी महिला थाने पहुंच गई, जानें वजह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com