विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2025

पड़ोसन से थी खुन्नस, मरोड़ दी 28 कबूतरों की गर्दन, तड़प-तड़प कर बेजुबानों ने दी जान!

पड़ोस की महिला से खुन्नस का नतीजा था कि आरोपी छत के रास्ते पड़ोसन के घर में उतरा और घर में मौजूद 28 पालतू कबूतरों की गर्दन को मरोड़कर मार डाला. कबूतरों की चीखने की आवाज पर पड़ोसन जब छत पर पहुंची, तो आरोपी छत से भाग निकला.

पड़ोसन से थी खुन्नस, मरोड़ दी 28 कबूतरों की गर्दन, तड़प-तड़प कर बेजुबानों ने दी जान!
28 Pigeons Killed by neighbor

Pigeons Killed: ग्वालियर जिले में बेजुबान कबूतरों को मारने का एक हैरतगेंज मामला सामने आया है, जहां एक पड़ोसी ने खुन्नस में आकर 28 पालतू कबूतरों की गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी. बेजुबान कबूतरों को आरोपी ने बेहद ही निर्दयता के साथ हत्या कर दी. जिसने ने भी मरे हुए कबूतरों को देखा उसकी रूह कांप गई. महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी को तलाश में जुट गई है.

Future Job Report 2025: आने वाली हैं 17 करोड़ नई नौकरियां, ये नई स्किल दिलाएंगी बंपर जॉब्स, जानिए क्या है वो SKILL?

पड़ोस की महिला से खुन्नस का नतीजा था कि आरोपी छत के रास्ते पड़ोसन के घर में उतरा और घर में मौजूद 28 पालतू कबूतरों की गर्दन को मरोड़कर मार डाला. कबूतरों की चीखने की आवाज पर पड़ोसन जब छत पर पहुंची, तो आरोपी छत से भाग निकला.

पड़ोसी ने गर्दन मरोड़कर एक-एक करके 28 कबूतर को मार डाला

यह सनसनीखेज मामला सिंधिया नगर के ब्लॉक नंबर 8-सी का है, जहां पड़ोसी छत के रास्ते पड़ोसन के घर में पहुंचकर एक-एक करके कुल 28 पालतू कबूतरों की गर्दन मरोड़कर उनकी हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को मामले की सूचना दी. परीक्षण के बाद पशु चिकित्सकों ने कबतूरों मृत घोषित कर दिया.

पशुप्रेमी महिला ने अपने घरों में बना रखा है कबूतरों का बसेरा

रिपोर्ट के मुताबिक पशुप्रेमी काजल रॉय को कबूतरों से बेहद लगाव हैं और उनके घर में कबूतरों का पूरा बसेरा है. बताया जाता है उन्होंने घर में 50 से ज्यादा कबूतर पाल रखे हैं. पीड़ित महिला का कहना है क़ि बुधवार की रात जब वह सो रही थीं और उसे कबूतरों के चीखने की आवाज आई और भागकर कमरे में गई तो, तो उसके 28 कबूतर पिंजरे में मरे हुए मिले.

भारत के पड़ोसी मुल्क में नदी उगल रही है सोना, इतना GOLD कि देश के हर गरीब बन जाएंगे अमीर

कबूतरों की चीख चुनकर जब पड़ोसन कमरे की ओर भागी तो उसका पड़ोसी मोहित खान और एक अन्य व्यक्ति नजर देखा, जो उसे देखकर छत के रास्ते भाग गए. पीड़ित महिला ने बताया कि कमरे में रखे पिंजरे में  देखा तो पिजड़े में 28 कबूतर मृत पड़े हुए थे.

 चीख चुनकर महिला कमरे में पहुंची तो, तो मरे हुए मिले बेजुबान

पीड़ित महिला के मुताबिक कबूतरों की चीख चुनकर जब वह कमरे की ओर गई तो पड़ोसी मोहित खान व एक अन्य व्यक्ति , छत के रास्ते भाग गए. महिला ने बताया कि अंदर जाकर देखा तो पिजड़े में 28 कबूतर मृत पड़े हुए थे. इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी.

ये भी पढ़ें- Ground Report: एक-एक ईंट उठा ले गए लोग, 25 साल पहले बंद हुई थी कॉटन मिल, खंडहर बनी फैक्ट्री!

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com