विज्ञापन
Story ProgressBack

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में शुरू हुई कड़ाके की ठंड, कोहरे से विजिबिलिटी भी हुई कम

MP Weather News: पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) की बात की जाए, तो 29.3 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ( Minimum Temperature) 7.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया है.

Read Time: 3 min
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में शुरू हुई कड़ाके की ठंड, कोहरे से विजिबिलिटी भी हुई कम

Madhya Pradesh Weather Report :  मध्य प्रदेश में बारिश रुकते ही कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गया है. प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. अधिकतम तापमान में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. वहीं, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगढ़ जिला सबसे ठंडा स्थान रहा.

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कड़ाके की ठंड से निजात मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. उधर, घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है. वहीं, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, छतरपुर और सतना जिलों में कहीं-कहीं पर हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) की बात की जाए, तो 29.3 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ( Minimum Temperature) 7.6 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया है.

ऐसा रहा प्रदेश के जिलों का मौसम

भोपाल (Bhopal Weather)- अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस.
इंदौर (Indore Weather)- अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस.
जबलपुर (Jabalpur Weather)- अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस .
खजुराहो (Khajuraho Weather)- अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस.
गुना (Guna Weather) - अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस.
छिंदवाड़ा (Chhindwara Weather)-  अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस.
खरगोन (Khargon Weather)- अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस.
दमोह (Damoh Weather)- अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस .
रीवा (Reva Weather)- अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस .
सागर (Sagar Weather) - अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस.
मलांझखण्ड (Malanjhkhand Weather) - अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close