
Madhya Pradesh Weather Report: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मौसम एक बार फिर बदल गया है. कुहासे और बादल का एक और दौर शनिवार से शुरू हो गया है. शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. जो इस महीने दिन के तापमान में दूसरी बार हुई सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले 3 दिसंबर को दिन के तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट हुई थी.
प्रदेश में बूंदाबांदी होने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर से एक बार फिर दो-तीन दिन तक घने बादल के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है. हालांकि 25 दिसंबर से कोहरे का एक और दौर शुरू हो सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) मौजूद है. इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के वजह से प्रदेश के मौसम भी प्रभावित हो रहे है. मौसम विभाग की माने तो अगले एक या दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस जैसे ही गुजरेगा उसके बाद रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने का अनुमान है.
बीते 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा प्रदेश का तापमान
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 28.1 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 8.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव दर्ज किया गया. इसके अलावा 8.6 डिग्री सेल्सियस रीवा और उमरिया में दर्ज किया गया हैं.
ये भी पढ़े: MP News: कांग्रेस में हुईं नई नियुक्तियां, सूना रह गया विंध्य... निराश हुए कई बड़े चेहरे
रविवार को कैसा रहा मध्य प्रदेश के इन जिलों का मौसम
मलांझखण्ड - अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री.
भोपाल - अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री.
इंदौर - अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री.
जबलपुर - अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री.
खजुराहो - अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री.
गुना - अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री.
छिंदवाड़ा - अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री.
रतलाम - अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री.
दमोह- अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री.
मंडला - अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री .
सागर - अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री.
ये भी पढ़े: इंदौर की सुरभि सांखला ने बहरीन में लहाराया तिरंगा, MMA में पाकिस्तान को चटाई धूल