विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2023

Covid Alert in MP: नए वेरिएंट को लेकर उज्जैन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! मरीजों के लिए 100 बेड तैयार 

Covid's JN.1 Case: इंदौर में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं. जिनकी हालत अभी सामान्य है. उज्जैन ज़िले में अभी इस तरह का कोई केस सामने नहीं आया है. लेकिन फिर भी संभावना को देखते हुए एहतियात बरते जा रहे हैं. इसी कड़ी में शासकीय माधव नगर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है.

Covid Alert in MP: नए वेरिएंट को लेकर उज्जैन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! मरीजों के लिए 100 बेड तैयार 
Covid's JN.1

Covid's JN.1 Case: मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है. कोरोना के नए वेरिएंट की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में कोविड को फैलने से रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग सजग नज़र आ रहा है. जिला स्वास्थ्य विभाग ने शासकीय माधव नगर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया है. कोरोना को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट हो गया है. दरअसल, केरल और तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी कोरोना का नया मरीज मिला है. यह मरीज कोरोना के नए वेरिएंट jn1 से संक्रमित है. जिसके बाद प्रदेश के सभी ज़िले के स्वास्थय विभाग सतर्क हो गए हैं. मामला सामने आते ही उज्जैन ज़िले के शासकीय माधव नगर अस्पताल को खबर दी गई. 

Latest and Breaking News on NDTV


अस्पताल में ऑक्सीजन के 100 बेड और 13 ICU बेड तैयार किए गए. साथ ही वेंटीलेटर और बाइ पेप की भी व्यवस्था की गई हैं. कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर शासकीय माधव नगर अस्पताल के डॉक्टर HP सोनानिया ने NDTV से बातचीत की. HP सोनानिया ने बताया, 

इंदौर में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं. जिनकी हालत अभी सामान्य है. उज्जैन ज़िले में अभी इस तरह का कोई केस सामने नहीं आया है. लेकिन फिर भी संभावना को देखते हुए एहतियात बरते जा रहे हैं. इसी कड़ी में शासकीय माधव नगर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - देवास जिले में 13 साल की बच्ची को पिता ने 50 हजार में बेचा! वीडियो वायरल होने पर ये हुआ...

कोरोना के नए मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ गाइडलाइन्स जारी की है: 

# भीड़ में मास्क पहने और खांसी एवं सर्दी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें. 
# लोगों को बार-बार अपने हाथ साबुन से हैंडवॉश से धोना चाहिए. 
# जब आपको खांसी या छींक आए तो अपने मुंह और नाक को टिशू पेपर या रुमाल से ढक लेना चाहिए.
 # जिस टिशू पेपर को इस्तेमाल किया जा रहा है उसे खुले में नहीं फेंकना चाहिए. 

ये भी पढ़ें - कृष्ण के रंग में रंगे 'मोहन', CM ने कहा भारत तय करेगा दुनिया का स्टैंडर्ड टाइम, उज्जैन काल गणना का केंद्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com