MP : शिक्षा के मंदिर में लटके मिले टीचर, फांसी या कत्ल के बीच में उलझी गुत्थी

Barwani : फिलहाल टीचर के परिवार और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है ताकि किसी संभावित वजह का पता लगाया जा सके. मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जाएगा. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MP : शिक्षा के मंदिर में लटके मिले टीचर, फांसी या कत्ल के बीच में उलझी गुत्थी

MP News in Hindi : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी (Badwani) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बड़वानी के सेंधवा विकासखंड के वरला में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई. बलवाड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में आज एक सरकारी टीचर का शव लटका हुआ मिला. शव को देख स्कूल में हड़कंप मच गया. मरने वाले टीचर चिखलिया गांव के स्कूल में एक से लेकर 5 तक के बच्चों को पढ़ाते थे. टीचर की पहचान प्रवीण नीठे, पिता माधवराव नीठे के रूप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही आस-पास के लोगों और स्कूल स्टफ ने तुरंत पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल की खिड़की में फांसी के फंदे से लटके शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए वरला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

टीचर का शव देख हर कोई हैरान

शुरुआती जांच में मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. ऐसे में इस मौत के पीछे की वजह और घटना दोनों ही पहेली बनी हुई है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तहकीकात शुरू कर दी है. टीचर की मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के बाद स्कूल समेत इलाके में सनसनी फैल गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : 

मक्के के खेत में हुई हलचल तो जाकर लोगों ने देखा, सीन देख सबके उड़ गए होश

FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

खबर मिलने के बाद मृतक टीचर के गांव में शोक का माहौल है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है. फिलहाल, टीचर के परिवार और सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है ताकि किसी संभावित वजह का पता लगाया जा सके. मामले की छानबीन के बाद ही कुछ कहा जाएगा. 

यह भी पढ़ें : 

बीच सड़क पर 'अश्लील' कपड़े पहनकर निकली युवती, वीडियो वायरल होने पर हुई FIR


Topics mentioned in this article