विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2024

MP News: दर्द से चीखता रहा मासूम, गर्म चिमटे से दागती रही सौतेली मां, पूरा मामला जान दहल जाएगा दिल 

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपका दिल भी सहम जाएगा.यहां एक निर्दयी मां इतनी क्रूर बन गई कि उसे बच्चे पर दया तक नहीं आई. बच्चा रोता, बिलखता रहा और सौतेली मां उसे गर्म चिमटे से दागती रही. 

MP News: दर्द से चीखता रहा मासूम, गर्म चिमटे से दागती रही सौतेली मां, पूरा मामला जान दहल जाएगा दिल 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के गुना (Guna) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां सौतेली मां इतनी क्रूर बन गई कि उसे अपने 5 साल के मासूम बच्चे पर दया तक नहीं आई. बच्चा रोता ,चीखता रहा और सौतेली मां उसे गर्म चिमटे से दागती रही. पूरा मामला जिले के चाचोड़ा थाना क्षेत्र का है. महिला ने बच्चे के गुप्तांग पर भी गर्म चिमटा लगा दिया. बच्चे की चीख सुनकर पास के घर में रहने वाली उसकी दादी दौड़कर उसे बचाने के लिए पहुंची. सौतेली मां ने बच्चे के साथ ऐसी निर्दयता सिर्फ इसलिए की क्योंकि उसने बिस्तर में पेशाब कर दी थी.

ये है मामला 

जानकारी के अनुसार तैयब शाह ने 2021 में कोरोना में पत्नी की मौत हो जाने के बाद रजिया से दूसरी शादी की थी. तैयब की पहली पत्नी से तौफीक नाम का 5 साल का बेटा है. बुधवार को तैयब सुबह 6 बजे पानी भरने के लिए चला गया था. उस समय तौफीक ने बिस्तर में पेशाब कर दी.

यह देख रजिया को इतना गुस्सा आया कि उसने चिमटा गर्म किया और तौफीक के दोनों कूल्हों,बाएं हाथ की कलाई, ठोड़ी और गुप्तांग पर उससे दाग दिया.

ये भी पढ़ें अमृतसर एयरपोर्ट में दबोचा गया आरोपी, करोड़ों की धोखाधड़ी कर भाग गया था दुबई

चीख सुनकर पहुंची दादी 

दर्द के कारण तौफीक जोर से चिल्लाने लगा तो दादी रईसा बानो उसे बचाने पहुंची. इसके बाद परिजन तौफीक को इलाज के लिए बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर गए. दादी की शिकायत के बाद रजिया पर पुलिस ने खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें MP : तो क्या बगावत का बदला ले रहे मंत्री जी ! खुद की पार्टी के नेता ने ही लगाए कई आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com