विज्ञापन
3 years ago

मध्य प्रदेश में 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण (MP Oath Ceremony) समारोह होगा. कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (Motilal Nehru Stadium) में आयोजित किया जाएगा. सोमवार को बीजेपी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेता और तीन बार के विधायक रहे मोहन यादव (Mohan Yadav) को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है. 

मोहन यादव एमपी के सीएम पद का लेंगे शपथ

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Mangubhai C. Patel) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल के नेता मोहन यादव को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से संबंधित एक पत्र भी सौंपा है. बता दें कि मोहन यादव पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण (Ujjain Dakshin Vidhan Sabha) से विधायक चुने गए थे. इसके बाद साल 2018 और फिर 2023 में विधानसभा सीट बरकरार रखी. इसके अलावा यादव निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री (Higher Education Minister) के रूप में कार्यरत थे. 

प्रधानमंत्री के मौजूदगी में विष्णु देव साय शपत ग्रहण करेंगे

इधर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) और मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार, 13 दिसंबर को शपथ (Chhattisgarh Oath Ceremony) लेंगे. नए मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर दो बजे आयोजित किया गया है.

ये नेता होंगे शामिल

शपथ समारोह कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़े: MP-CG Oath Ceremony : 13 को मोहन और विष्णु के सिर पर सजेगा CM का 'ताज', नई सरकार का होगा आगाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com