विज्ञापन
3 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार, 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोयला मंत्रालय के अंतर्गत कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की तीन प्रमुख फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएम वर्चुअल रुप से उद्घाटन करेंगे. ये परियोजनाएं 600 करोड़ रुपये की लागत से बनी है. 

लारा सुपर ताप विद्युत परियोजना चरण-II की रखेंगे आधारशिला

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़वासियों को कई सौगातें देंगे. पीएम वर्चुअली रूप से कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में 34,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पीएम सड़क, रेलवे, कोयला, बिजली और सौर ऊर्जा जैसे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा पीएम राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लारा सुपर ताप विद्युत परियोजना चरण-I को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के लारा सुपर ताप विद्युत परियोजना चरण-II की आधारशिला रखेंगे.

ये भी पढ़े: PM मोदी आज छत्तीसगढ़ को देंगे कई सौगातें, इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जानिए इनकी खासियत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com