विज्ञापन
3 years ago

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh-Chhattisgarh) में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि एक बार फिर मध्य प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. जिसके बाद नए साल के शुरुआती सप्ताह में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है. साथ ही नए वर्ष में बादल, कोहरे, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. 

आज से मौसम में बदलाव, छाए रहेंगे बादल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, सागर जिले में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहा. वहीं रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह में माध्यम से घना कोहरा है, जबकि छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना में घना कोहरा छाए रहा. मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के साथ ही अधितम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में क्या है ईंधन के रेट?

इधर, जबलपुर का तापमान इस समय 10 डिग्री से भी कम है, जबकि रात को तापमान 6 डिग्री था. सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है. दर्शन क्षमता बहुत कम है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान लगाया है.

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली के दौरे पर हैं. इस दौरान सीएम शीर्ष नेतृत्व के नेताओं से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है. बता दें कि मध्य प्रदेश में जल्द मंत्रियों को विभाग आवंटित हो सकते हैं. दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार देर शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com