3 years ago

छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) का बजट सत्र (Budget Session 2024) 5 फरवरी से शुरू होगा जो 01 मार्च तक चलेगी. इस बजट सत्र के दौरान 20 बैठकें होगी. ये विष्णु सरकार (Vishnu Government) का पहला बजट सत्र होगा. जिसको लेकर लोगों में काफी उम्मीदें है, क्योंकि विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) सरकार की बजट में मोदी गारंटी (Modi Guarantee) को पूरा करने के साथ विकास की नई इबारत की झलक दिखेगी. 

बजट सत्र के पहले भाजपा विधायक दल की बैठक

सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले रविवार को भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. आज होने वाली इस बैठक में भाजपा विधायकों को सरकार की कामों को सदन में तथ्यों के साथ रखने का दिशा निर्देश दिए जाएंगे. साथ ही विपक्ष के सवालों और हंगामे का कैसे जवाब दिया जाएगा इसपर भी चर्चा होगी. बता दें कि भाजपा के कई विधायक और मंत्री पहली बार चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं. हालांकि इस बैठक के दौरान इन विधायकों और मंत्रियों को बजट सत्र की कार्यवाही के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. 

ये भी पढ़े: Petrol-Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, यहां जानें अपने शहर का ताजा रेट

सीएम मोहन यादव आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे

इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 फरवरी की सुबह 10 बजे भोपाल में आयोजित मंत्री परिषद के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे. ये प्रोग्राम अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन व नीति विश्लेषण संस्थान में आयोजित किया जा रहा है जो शाम 6 बजे तक चलेगा. इस कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव शाम 7 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से  इंदौर जाएंगे. इश दौरान सीएम यादव स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं आज रात 9 बजे सीएम मोहन यादव इंदौर से भोपाल वापस आएंगे.

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट: MP में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

Feb 04, 2024 22:26 (IST)

इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे राकेश गुप्ता

Feb 04, 2024 21:47 (IST)

बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीते

Advertisement
Feb 04, 2024 21:45 (IST)

धमतरी जिले के विधायक को गांव वालों ने खदेड़ा

Feb 04, 2024 21:44 (IST)

कांग्रेस मध्य प्रदेश में 15 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगी: जीतू पटवारी

Feb 04, 2024 20:39 (IST)

ग्वालियर चंबल संभाग में ठंड का बजा एक बार फिर अलार्म

Feb 04, 2024 20:12 (IST)

बीमार बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं डॉक्टर अंकित जैन, ड्यूटी के बाद आंगनबाड़ियों में पहुंचकर करते हैं निशुल्क इलाज

Advertisement
Feb 04, 2024 18:38 (IST)

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक व्यक्ति ने तंबाकू नहीं देने पर अपने पांच वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी

Feb 04, 2024 18:37 (IST)

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा, नौ फरवरी को बजट पेश किया जाएगा

Advertisement
Feb 04, 2024 18:36 (IST)

नशे में धुत हेडमास्टर पहुंचा स्कूल, ब्लैकबोर्ड पर नहीं लिख पाया अपने जिले 'सिंगरौली' तक का नाम

Feb 04, 2024 18:36 (IST)

हरदा में रेलवे की महिला कर्मचारी ने एसिड पीकर की सुसाइड, कुछ महीने पहले ही लगी थी जॉब

Feb 04, 2024 18:35 (IST)

शुभमन गिल ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, शतक लगाकर भारत को पहुंचाया मजबूत स्थिति में

Feb 04, 2024 15:43 (IST)

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने खड़े किए सवाल

Feb 04, 2024 13:31 (IST)

9 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

Feb 04, 2024 13:31 (IST)

5 फरवरी को 11:05 बजे राज्यपाल का अभिभाषण से शुरू छत्तीसगढ़ बजट सत्र

Feb 04, 2024 13:27 (IST)

Feb 04, 2024 13:23 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ विधानसभा को पेपरलेश विधानसभा बनायेंगे

Feb 04, 2024 13:22 (IST)

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बजट सत्र को लेकर दी जानकारी, कहा- 'ये बजट हर वर्ग के हित में होगा'

Feb 04, 2024 12:44 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: रायपुर में भाजपा लोकसभा क्लस्टर की बैठक शुरू, 11 सीट जीतने पर हो रही चर्चा

Feb 04, 2024 12:24 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: गौरेला पेंड्रा मरवाही में सड़क हादसों में कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, एक घायल

Feb 04, 2024 11:31 (IST)

Feb 04, 2024 11:28 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- 'ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराई जाए वोट'

Feb 04, 2024 10:02 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: जबलपुर में किया गया साड़ी वाकाथोन का आयोजन, नारी शक्ति के रूप में महिलाएं हुई शामिल

Feb 04, 2024 09:58 (IST)

Madhya Pradesh-Chhattisgarh News Live Updates: पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, टैंकर के चालक ने साथी ड्राइवर की हत्या की