विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh, Chhattisgarh News Live: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) में नक्सलियों के नापाक मंसूबे को जवानों ने नाकाम कर दिया है. खबर दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थानाक्षेत्र की है. यहां के अंदरूनी इलाके हिरोली, बेंगपाल में फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नक्सलियों ने साज़िश रची थी. नक्सलियों ने इलाके में 3 किलो वजनी आईईडी लगा रखी थी. लेकिन इससे पहले नक्सली अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते, जवानों ने इस आईईडी को देख लिया। जिसके बाद इसे डिस्पोजल के लिए सावधानीपूर्वक अपने कब्जे में ले लिया. क्या है ये पूरी खबर आइए आपको बताते हैं: 

नक्सलियों ने लगा रखी थी 3 किलो वजनी आईईडी

दरअसल इस जिले के किरंदुल थानाक्षेत्र के अंदरूनी इलाके हिरोली, बेंगपाल में नक्सलियों ने 3 किलो वजनी आईईडी लगा रखी थी. नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के इरादे से यह तैयारी की थी. जिसे जवानों ने मौका रहते हुए बरामद कर लिया. इसके बाद जवानों ने नक्सलियों के खतरनाक इरादों को नाकाम कर दिया. दरअसल, नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, सीएएफ का संयुक्त बल ग्राम हिरोली, बेंगपाल की ओर एरिया डोमिनेशन नक्सल गश्त करने के लिए रवाना हुए थे.

ये भी पढें: Indore में बालिका वधू बनने से बची 16 साल की लड़की, प्रशासन ने रुकवाई शादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com