विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh News Today: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीशगढ़ के सीमावर्ती गांव रेगाल पाली  पहुंच गई है. उनके स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री व  विधायक सभा स्थल पर मौजूद रहकर राहुल गांधी का स्वागत किया. राहुल की यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में बहुत उत्साह नजर आ रहा है.. इसके बाद सीमावर्ती ग्राम रेगाल पाली में राहुल गांधी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली (Delhi) जाएंगे. इसके बाद 11 तारीख को रायगढ़ रोड शो (Rahul Gandhi Road Show) के बाद पुनः रायगढ़ से यात्रा शुरू होगी. राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में गजब का उत्साह है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश की बात करें तो हरदा हादसे में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है. पटाखा फैक्ट्री में हादसा मामला में एक शव मिला है. यह शव फैक्ट्री के पास एक मकान में मिला है. शव को हरदा अस्पताल ले जाया गया है. बताया जाता है कि शव बहुत बुरी हालत में है. मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 12 हो गई है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताजा तरीन खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारे लाइव अपडेट से. 

ये भी पढ़ेंः Harda Blast : 'ऐसी कड़ी कार्रवाई करेंगे कि लोग याद रखेंगे', हरदा में बोले CM मोहन यादव

ये भी पढ़ेंः  हरदा हादसा: प्रशासन है गुनहगार ! 11 गड़बड़ियां मिलने के बावजूद क्यों बनने दिए पटाखे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com