Madhya Pradesh News Live: विष्णु देव साय बनेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री. उन्हें आदिवासी और अनुभवी होने का मिला है फायदा. सीएम बनने से पहले वो विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. 3 दिसंबर को हुए मतगणना में भाजपा की बंपर जीत के बाद अब तक मध्य प्रदेश के सीएम फेस का ऐलान नहीं हो पाया है. माना जा रहा है कि रविवार को भाजपा संसदीय बोर्ड में तय नाम के साथ पर्यवेक्षक रविवार को भोपाल आएंगे.
इस दौरान पर्यवेक्षक पहले विधायकों से वन टू वन चर्चा करेंगे. इसके बाद 11 दिसंबर को शाम 4 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक की जाएगी. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद सीएम फेस का ऐलान कर दिया जाएगा. दरअसल, भाजपा ने इस बार मध्य प्रदेश में बिना सीएम के चेहरे के चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के बावजूद 8 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मुख्यमंत्री का चयन नहीं हो पाया है. ऐसे में पार्टी पर सीएम फेस के ऐलान का दबाव बढ़ रहा है.
CG News: कोंडागांव में जब्त की गई 8 टन थाई मांगुर मछली, जानें कानूनी प्रक्रिया के बाद क्यों किया गया नष्ट
https://mpcg.ndtv.in/chhattisgarh-news/chhattisgarh-news-8-ton-thai-mangur-fish-seized-kondagaon-laker-destroyed-4650033