विज्ञापन
3 years ago

Madhya Pradesh News: लाउड स्पीकर को लेकर दिए गए मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) के आदेश के बाद से प्रदेश भर में धार्मिक स्थानों पर लाउड स्पीकर (Loud Speaker) की आवाज को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इसी सिलसिले में खंडवा (Khandwa) में भी प्रशासन ने पहले ही सभी धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों को बुलाकर समझाइए दी थी. इसके बाद सभी ने अपनी स्वेच्छा से लाउडस्पीकर की संख्या कम कर दी. जिसके बाद प्रशासन ने आवाज चेक करने और उसका डेसीबल नापने के लिए कार्रवाई शुरू की. पुलिस और प्रशासन ने मिलकर पहले डेसिबल नापने की मशीन से अपने खुद के पुलिस वाहनों का सायरन और लाउडस्पीकर का डेसिबल नापा. इसके बाद विभिन्न धार्मिक स्थान पर पहुंचकर उनके यहां लगे माइक सिस्टम की आवाज का डेसीबल नाप कर उन्हें समझाइश दी. 

ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जीतू पटवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, कमलनाथ ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहला आदेश धार्मिक संस्थाओं पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर दिया गया था. बता दें कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कोर्ट ने भी लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश दिए थे. ऐसे में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया. पहले तो सभी धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों को बुलाकर समझाइए दी गई. इसके बाद धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों ने अपने-अपने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की संख्या स्वयं ही कम कर दी और उसकी आवाज भी निर्धारित मापदंड के हिसाब से तय कर दी. 


ये भी पढ़ेंः MP News: कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत ने अपने पद से दिया इस्तीफा

पूरी स्टोरी पढ़ें
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com