MP Cabinet Decision: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई है. बैठक के बाद लोक निर्माण (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फैसलों की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी. सरकार ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर केंद्रित 'मिशन बुनियाद' की शुरुआत की है, जिसे पहले चरण में प्रदेश के 8 जिलों में लागू किया जाएगा. इसके साथ ही, शिक्षा के स्तर को उन्नत करने के लिए 60 नए सांदीपनि स्कूलों की सौगात दी गई है, जिन पर 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी.
जन विश्वास अभियान की शुरुआत भी 7 अगस्त से छिंदवाड़ा से की जाएगी. इस दौरान सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. जनता से संवाद के साथ सर्विस डिलेवरी की समीक्षा के साथ सरकार की योजनाओं की ग्राउंड रूट मॉनिटिरिंग की जाएंगी.
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई।#CabinetMP pic.twitter.com/V9KQNBGoTS
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 4, 2026
कैबिनेट बैठक में बताया गया कि भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा भी शुरू हो गया है, जिसके निर्माण में 14 करोड़ की लागत आई है.
किसानों के लिए 'कवच योजना' और वित्तीय मंजूरियां
सहकारिता विभाग की कवच योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है, जिससे ऋण खातों में गड़बड़ी और जांच में विलंब के कारण डिफाल्टर हुए किसानों को राहत मिलेगी और वे दोबारा ऋण प्राप्त कर सकेंगे. इस योजना के लिए राज्य सरकार 25 करोड़ रुपये की अंशपूंजी सहायता देगी. इसके अलावा, ज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की योजनाओं की निरंतरता के लिए 1,099 करोड़ रुपये के बजट को भी मंजूरी दी गई है.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: CMO की तेज रफ्तार कार बनी दो महिलाओं की मौत की वजह, 48 घंटे में गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी अफसर