विज्ञापन
3 years ago

MP Election Results 2023 Updates: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो तिहाई बहुमत मिल गया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश की 230 विधानसभा सीट में से भाजपा के उम्मीदवार 159 सीट जीत चुके हैं जबकि चार सीटों पर आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने अब तक 63 सीट पर जीत दर्ज की है और वह तीन सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा, भारत आदिवासी पार्टी ने भी प्रदेश में पहली बार जीत दर्ज कर एक सीट अपने कब्जे में कर ली है. इन तीन दलों के अलावा, कोई भी अन्य दल अपना खाता नहीं खोल सकी और न ही किसी सीट पर आगे है. मध्यप्रदेश की 230 सीट के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था और मतगणना आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 52 जिला मुख्यालयों पर शुरू हुई.

1 लाख से अधिक वोटों से जीते शिवराज

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस (Congress) के अभिनेता से नेता बने विक्रम मस्तल को 1,04,974 मतों के अंतर से हराकर बुधनी सीट से छठी बार जीत हासिल कर ली. शिवराज सिंह चौहान को बुधनी विधानसभा में पड़े हुए वोटो में से 70 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले उनकी जीत का अंतर भी काफी बड़ा रहा है. उनकी जीत के साथ ही उनकी पार्टी ने भी बहुमत हासिल कर लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com