माधव टाइगर रिजर्व में गूंजी किलकारी: बाघिन MT-4 के साथ दिखा शावक, सिंधिया ने शेयर की पहली तस्वीर

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन MT-4 ने शावक को जन्‍म दिया है. उसके साथ 3 महीने का एक शावक देखा गया है. हालांक‍ि, अभी यह साफ नहीं है क‍ि कुछ कितने शावक जन्‍में हैं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तस्वीर साझा कर वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की सराहना की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
madhav tiger reserve tigress mt 4 gives birth cub jyotiraditya scindia shivpuri.

15 अगस्‍त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से एक बेहद सुखद खबर सामने आई है. टाइगर रिजर्व में बाहर से लाई गई मादा बाघिन MT-4 के साथ लगभग 3 महीने का एक शावक देखा गया है. शावक की तस्वीर सामने आने के बाद रिजर्व प्रबंधन और वन्यजीव प्रेमियों में भारी उत्साह है. यह बाघिन MT-4 10 मार्च 2025 को लाई गई रिजर्व में लाई गई थी. अब तक यहां तीन शवकों का जन्‍म हो चुका है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई खुशी 

शिवपुरी वन प्रशासन ने MT-4 के शावकों की कुल संख्या को लेकर अभी अंतिम पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक शावक के दिखने के बाद अब माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शावक और बाघिन की तस्वीर साझा करते हुए इसे पर्यावरण व वन्यजीव क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों की सफलता बताया है. 

Advertisement

तीन महीने का शावक बाघिन के साथ दिखा 

टाइगर रिजर्व के डीएफओ हरिओम ने बताया कि ट्रैप कैमरे में बाघिन MT-4 के साथ एक शावक देखा गया है. अभी ये साफ नहीं है क‍ि MT-4 ने कुल कितने शावकों को जन्म दिया है. जो शावक देखा गया है उसकी उम्र भी करीब तीन महीने के आसपास है. 

और बढ़़ सकती है संख्‍या 

इससे पहले सितंबर 2024 में बाघिन MT-3 के साथ दो शावकों की तस्वीर सामने आई थी. शवकों के जन्‍म से बाघों की संख्या 8 हो गई थी. अब MT-4 के नए शावक की पुष्टि के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 9 तक पहुंच गया है. हालांक‍ि,  शावकों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने पर यह संख्या और बढ़ सकती है.

खेती का साथी ही नहीं, किसान परिवार का 'बेटा' था बैल, नम आंखों से दी अंतिम विदाई; 5,000 लोगों को कराया भोज

माधव टाइगर रिजर्व की खास बातें 

विवरणतथ्य
टाइगर रिजर्व का दर्जामार्च 2025 में केंद्र सरकार द्वारा घोषित
देश/राज्य में स्थानदेश का 58वां और मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व
कुल क्षेत्रफल1,751 वर्ग किलोमीटर
कोर क्षेत्र 375 वर्ग किलोमीटर
बफर क्षेत्र1,276 वर्ग किलोमीटर