विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

मंडप में दूल्हा-दुल्हन की हो रही थी शादी, तभी पहुंच गई युवक की प्रेमिका, इसके बाद जो हुआ...

Satna Marriage Controversy: मोहनिया निवासी क्रांति नामक युवती ने मंडप में ही दूल्हे रमेश साहू पर अपना हक जताते हुए खुद को उसकी प्रेमिका बताया. उसने अपने साथ लाई तस्वीरें और कथित सबूत दिखाते हुए विवाह रुकवाने की मांग कर दी. अचानक हुए इस घटनाक्रम से दोनों पक्षों के परिजन हैरान रह गए. बात बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

मंडप में दूल्हा-दुल्हन की हो रही थी शादी, तभी पहुंच गई युवक की प्रेमिका, इसके बाद जो हुआ...

Shadi me Vivad: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) जिले के मझगवां में आयोजित एक विवाह समारोह में देर रात विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई. दरअसल, मझगवां स्थित मार्कण्डेय पैलेस में  रीवा जिला की सिरमौर निवासी गायत्री साहू की शादी मझगवां निवासी रमेश साहू के साथ संपन्न होने वाली थी. सभी रस्में सामान्य रूप से चल रही थी, तभी अचानक एक युवती विवाह स्थल पर पहुंची और पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई.

मोहनिया निवासी क्रांति नामक युवती ने मंडप में ही दूल्हे रमेश साहू पर अपना हक जताते हुए खुद को उसकी प्रेमिका बताया. उसने अपने साथ लाई तस्वीरें और कथित सबूत दिखाते हुए विवाह रुकवाने की मांग कर दी. अचानक हुए इस घटनाक्रम से दोनों पक्षों के परिजन हैरान रह गए. बात बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

हंगामा थमा पर टूट गई शादी

सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने दूल्हे, युवती और दोनों परिवारों को समझाइश देकर किसी तरह मामला शांत कराया. लेकिन विवाद ठंडा पड़ने तक शादी की खुशियां पूरी तरह फीकी पड़ चुकी थीं.

लड़की पक्ष ने विवाह की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई की मांग की

हंगामे से आहत वधू पक्ष ने विवाह को आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष ने रिश्ते की वास्तविक स्थिति छिपाई, जिसके कारण उनकी प्रतिष्ठा और आर्थिक क्षति हुई. लड़की पक्ष ने विवाह की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई की मांग की और औपचारिक रूप से शादी तोड़ दी.

यह भी पढ़ें- सामूहिक विवाह सम्मेलन में बंधन में बंधे सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु, बाबा रामदेव ने पढ़े मंत्र

मामला शांत होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर इस घटना की चर्चा बनी हुई है. अचानक हुए इस ड्रामे ने न सिर्फ दो परिवारों को परेशानी में डाला बल्कि पूरे इलाके में विवाह समारोह का माहौल विवाद में बदल गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- फेसबुक फ्रेंडशिप का खौफनाक अंजाम! वीडियो कॉल पर बनाए युवती के अश्लील VIDEO, रिश्तेदारों को भेजे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com