विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

Love affair case : जिसके साथ जिंदगी बसाने का देख रही थी सपना, उसी ने पेट्रोल डालकर की जिंदा जलाने की कोशिश

Love affair case :  प्रेम-प्रसंग के एक मामले में बेहद ही हैरान करने वाली बात सामने आई है. प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. इसके अलावा मारपीट भी की थी. आरोपी प्रेमिका के घर पहुंचकर उसे अपने साथ भागने को कह रहा था.

Love affair case : जिसके साथ जिंदगी बसाने का देख रही थी सपना, उसी ने पेट्रोल डालकर की जिंदा जलाने की कोशिश
Love affair case : प्रेमी ने प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला,पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का किया प्रयास

Sidhi Crime News : प्रेम-प्रसंग के अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं. सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत गेदुरा निवासी एक 21 वर्षीय युवती के साथ उसके प्रेमी ने गंभीर मारपीट करने के साथ ही पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की है. युवती जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रही है.

प्रेमी ने कहा भाग चलो, मना करने पर वारदात को दिया अंजाम

बताया गया कि दुअरा निवासी अखिलेश उर्फ अखिलेश रजक उम्र 22 वर्ष बीती रात गेंदुरा निवासी अपने 21 वर्षीय रिश्ते की भतीजी व प्रेमिका के घर पहुंचा, दरवाजा खोलने के बाद प्रेमिका को साथ में भाग चलने के लिए बोला. इस बात से प्रेमिका के मना करने पर उसका हाथ पकड़ कर कुछ दूर ले गया. फिर जमकर मारपीट की गई, जिसके चलते चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं. आरोपी प्रेमी गुस्से में इतने में नहीं माना. उसके द्वारा सिर में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई. लेकिन युवती के द्वारा माचिस की तीली को हाथ से झटक कर फेंक दी.इतने में भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसे जमीन पर पटक कर हाथ मुक्का व पत्थर से चेहरे पर कई बार प्रहार किया जिसके चलते युवती बेहोश हो गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

परिजनों ने बताया सुबह हुई जानकारी 

परिजनों के द्वारा बताया गया कि सुबह जानकारी हुई की लड़की को कोई जानवर खा लिया. क्योंकि मुंह में इतनी चोट है कि चेहरा समझ में नहीं आ रहा है तुरंत उसे सेमरिया अस्पताल में ले गया जाया गया. जहां से डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस में रिपोर्ट करने के बाद जिला अस्पताल में उपचार जारी है अभी भी युवती कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है चेहरे में इतनी चोट है कि चेहरा भी समझ में नहीं आ रहा है.

चल रहा था प्रेम प्रसंग

यह भी बताया गया कि आरोपी अखिलेश रजक व युवती के बीच में कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों की फोन में आपस में बातें होती थी. बीती रात को लगभग 2 बजे आरोपी अखिलेश रजक अपने गांव से गेंदुरा आया, और प्रेमिका के घर पहुंच कर साथ में भाग ले जाने की बातचीत करने लगा. ऐसे में प्रेम प्रसंग का रिश्ता इस तरह का हो जाएगा किसी को अंदाजा नहीं था. परिजनों को भी इस बात की जानकारी सुबह हुई.

युवती जब होश में आई तो सारी बातें परिजनों को बताई है. परिजन भी काफी हैरान और परेशान हैं. युवती ने भागने से मना किया, जिसके चलते आरोपी के द्वारा इस तरीके का खौफनाक कदम उठाया गया है.

आरोपी हिरासत में पूछताछ जारी- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सेमरिया पुष्पेंद्र सिंह बघेल द्वारा बताया गया कि एक युवती के साथ आरोपी अखिलेश यादव द्वारा बीती रात अपने साथ भागना चाह रहा था मना करने पर गंभीर मारपीट की गई है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मामला दर्ज कर लिया गया.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में यहां कंपनी बना कर की जा रही थी ठगी, भोले-भाले लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार

ये भी पढ़ें-  विधवा और उसकी बेटी पर बरसाई ताबड़तोड़ लाठियां, एक दर्जन नकाबपोश गुंडों ने कच्चे मकान में की तोड़फोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com