विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

मध्य प्रदेश में यहां कंपनी बनाकर की जा रही थी ठगी, भोले-भाले लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार

Fake finance companies News : फर्जी फाइनेंस कंपनियां कैसे आम लोगों को ठगी का शिकार बनाती थी, इससे जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. गंज बासौदा में फर्जी फाइनेंस कंपनियों का खुलासा हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई की है.

मध्य प्रदेश में यहां कंपनी बनाकर की जा रही थी ठगी, भोले-भाले लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार
MP News: फर्जी फाइनेंस कंपनियों की खुली पोल, पुलिस ने की कार्रवाई.

Fake finance companies Active In MP : मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में इन दिनों कई फर्जी कंपनियां सक्रिय हैं. कुछ ऐसी कंपनियां विदिशा जिले में भी सक्रिय हैं, जिनको लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. शहर में फर्जी फाइनेंस कंपनियों का जाल बिछाया जा रहा है. श्री श्याम फाइनेंस नाम की एक ऐसी ही कंपनी ने लोगों को लोन का लालच देकर लाखों की ठगी की और अब कंपनी संचालक फरार हो गए हैं.

गंजबासौदा में श्री श्याम फाइनेंस कंपनी के नाम से एक फर्जी संस्था ने दर्जनों लोगों से लाखों रुपये जमा करवा लिए.
कंपनी ने लोगों को लोन दिलाने का झांसा दिया, डॉक्यूमेंट्स जमा करवाए, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूले और फिर ऑफिस बंद करके फरार हो गई.

'महीनों गुजर गए न लोन मिला, न पैसा वापस हुआ'

पीड़ितों का कहना है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रति व्यक्ति 10 से 50 हज़ार रुपये तक की राशि ली और यह भरोसा दिलाया कि 15 से 20 दिनों में लोन मिल जाएगा.लेकिन महीनों गुजर गए न लोन मिला, न पैसा वापस.

इस मामले में कंपनी के संचालक सुशील भार्गव, प्रियंका नामदेव और हर्षिता सूर्यवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस के अनुसार, ये तीनों शहर छोड़कर फरार हो चुके हैं.

नगर में कई और फाइनेंस कंपनियां भी इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं.पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. 

FIR दर्ज

योगेन्द्र सिंह परमार (टीआई, गंज बासौदा) ने कहा,"शिकायत मिलने पर हमने तत्काल एफआईआर दर्ज की है. संचालकों की तलाश की जा रही है. आम जनता से अनुरोध है कि बिना सत्यापन के किसी भी फाइनेंस कंपनी में पैसा न दें."

ये भी पढ़ें- PM Politics: एमपी के इस मंत्र जी ने कार और एसी से किया तौबा, अब टूव्हीलर से करेंगे सफर, बताई ये वजह

ये भी पढ़ें-  एमपी के इस मंत्र जी ने कार और एसी से किया तौबा, अब टूव्हीलर से करेंगे सफर, बताई ये वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com