Jagannath Rath Yatra : इस्कॉन रथ यात्रा में पहुंचे हजारों भक्त, सीएम डॉ.मोहन ने खींचा रथ; ये सब रहे आकर्षण का केंद्र

Lord Jagannath Rath Yatra : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों के अंदर एक अलग तरह की ही उत्साह दिखा. उज्जैन में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की दो स्थानों से रथ यात्रा निकाली. इस बीच सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Lord Jagannath Rath Yatra : मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की दो स्थानों से रथ यात्रा निकाली. चिमनगंज मंडी से निकली इस्कॉन मंदिर की भव्य रथ यात्रा के समापन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कालिदास अकादमी पहुंचकर भगवान को चवर से हवा कर आरती की. वहीं, खाती समाज ने भी जगन्नाथ यात्रा में भी शामिल हुए.

इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा दोपहर 3 बजे चिमन गंज स्थित कृषि उपज मंडी से निकली. यहां आकर्षक सजाए गए. इसमें नंदी घोष रथ में भगवान जगन्नाथ,दर्पदलन रथ में , देवी सुभद्रा और ताल ध्वज रथ में बलभद्र को विराजित कर शहर के प्रमुख मार्गो से रथ यात्रा निकाली गई. यात्रा में अहीर, भक्त गोंड व कोरकू जनजातीय नृत्य करते रहे वही झांकियां, घोड़े, हाथी, बैलगाड़ी और नृत्य मंडलियां आकर्षण का केंद्र रही.

Advertisement

रथ यात्रा का पूरे मार्ग पर मंच बनाकर स्वागत किया गया. यात्रा का कालिदास कालिदास अकादमी में समापन हुआ. यहां सीएम यादव ने श्री कृष्ण भगवान का उज्जैन से संबंध बताया. तत्पश्चात भगवान का मोर पंख ओर चवर से हवा कर आरती की.

सीएम पहले खाती समाज की रथ यात्रा में

सीएम शाम को उज्जैन पहुंचते ही सबसे पहले खाती समाज की जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए और रथ को खींचा. इसके बाद इस्कॉन के आयोजन में पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि इस्कॉन की रथ यात्रा कई स्थानों से निकलती है, लेकिन उज्जैन की रथ यात्रा सबसे भव्य होती है और प्रसिद्ध भी है. इस यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल हुए.

19 साल से इस्कॉन की रथ यात्रा

इस्कॉन की यात्रा में शामिल रथों की ऊंचाई 21 से 25 फीट तक है. इस्कॉन मंदिर द वर्ष 2007 से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाल रहा है. रथ यात्रा का समापन रात 7.30 बजे कालिदास अकादमी में आरती कर हुआ. इसके पश्चात सीएम डॉ मोहन यादव भी भी अकादमी पहुंचे और भगवान की आरती की. बता दें कि इस्कॉन की रथ यात्रा प्रदेश में 42 स्थान से निकलती हैं.

अब 7 दिनों तक विश्राम करेंगे देव

इस्कॉन मंदिर में 27 जून से 5 जुलाई तक सांस्कृतिक पर्व मनाया जा रहा है. आयोजन के तहत प्रतिदिन आरती, कथा, कीर्तन, प्रसाद वितरण ,सांस्कृतिक पके साथ मैथली ठाकुर सहित राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति होंगी. भगवान 7 दिनों तक गुंडिचा मंदिर में विश्राम करेंगे, 5 जुलाई को वापसी रथ यात्रा निकाली जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Jitu Patwari : जिनके साथ प्रेसवार्ता की, उन्होंने ही लगा दिए ये आरोप... PCC चीफ पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज

ये भी पढ़ें- जिला अस्पताल में युवती की दिनदहाड़े हत्या, वारदात के बाद मची भगदड़; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल?

Advertisement