विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

Rahul Gadhi in Bhopal: राहुल गांधी ने दिग्गजों के कतर दिए पर, अब जिला अध्यक्ष के हाथ में होगी पूरी पावर, वही चुनेंगे कैंडिडेट्स

Rahul Gandhi MP Visit: राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है. इसी कमरे में बीजेपी को हराने का टैलेंट बैठा हुआ है, मगर आपके हाथ बंधे हुए हैं. इसलिए हाथ बंधे हुए, क्योंकि आपकी आवाज कांग्रेस पार्टी के संगठन में ठीक से नहीं सुनाई देती है.

Rahul Gadhi in Bhopal: राहुल गांधी ने दिग्गजों के कतर दिए पर, अब जिला अध्यक्ष के हाथ में होगी पूरी पावर, वही चुनेंगे कैंडिडेट्स

संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी जान फूंकने के लिए भोपाल पहुंचे राहुल गांधी का मंगलवार को एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. भोपाल के रविंद्र भवन में कांग्रेस के टाउन हॉल में राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं की गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई पर जमकर लताड़ लगाई. वहीं, कार्यकर्ताओं को खूब पुचकारा.

इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी लीडरशिप को राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सुनाई खरी खोटी. मंच पर एमपी कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप राहुल की खरी खोटी सुनती रही और कार्यकर्ता ताली बजाते रहे. दरअसल, रविंद्र भवन में कांग्रेस के टाउन हॉल में प्रदेश भर के जिला और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे.

कार्यकर्ताओं को खूब पुचकारा

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है. इसी कमरे में बीजेपी को हराने का टैलेंट बैठा हुआ है, मगर आपके हाथ बंधे हुए हैं. इसलिए हाथ बंधे हुए, क्योंकि आपकी आवाज कांग्रेस पार्टी के संगठन में ठीक से नहीं सुनाई देती है.

दिग्गजों को सुनाई खरी खोटी, बोले- कुछ लोग बीजेपी का काम करते हैं

इसके आगे राहुल ने कहा कि यह हमारी सेना है, जो लड़ने और मरने के लिए तैयार है, लेकिन बीच में दो तीन लोग उल्टे सीधे बयान देते रहते हैं. इतना बोलते ही जमकर तालियां बजी. राहुल ने कहा कि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो फ्रस्ट्रेशन में बैठे हैं. कुछ ऐसे लोग हैं, जो बीजेपी का भी काम कर लेते हैं.

पार्टी से लड़े घोड़े को छांट कर बैठाना होगा

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आप में से कुछ ऐसे लोग हैं, जो पूरी ताकत के साथ कांग्रेस का काम करते हैं. कुछ ऐसे भी होंगे, जो थोड़ा थक गए हैं, जिनका मूड ठीक नहीं है. यानी एक रेस का घोड़ा है और दूसरा बारात का घोड़ा है. ऐसे में रेस के घोड़े और बारात के घोड़े को अलग करने की जरूरत है. अब रेस का घोड़ा रेस में और बारात का घोड़ा बारात में जाएगा. इसेक आगे उन्होंने कहा कि एक तीसरा भी होता है, वह है लंगड़ा घोड़ा. लिहाजा, हमें ये छांटना होगा कि लंगड़ा कौन सा है, बारात का कौन सा है और रेस का कौन सा है. इसके बाद लंगड़े वाले को रिटायर्ड करना होगा. यानी लंगड़े वाले को हटाना होगा. उनसे कहना होगा कि अब आप आराम करो बाकी को परेशान मत करो.

राहुल गांधी ने एक फिर से दोहराया कि अब मध्य प्रदेश में जो भी जिला अध्यक्ष बनेंगे, वही आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को चलाएंगे उन्होंने कहा कि जो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट होगा. अब वह पुराने जैसा नहीं होगा. वही, सारे टिकट तय करेगा. अब पूरी पावर उसी को देंगे. हम 440 वोल्ट का करंट देंगे. यानी जो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट होगा, अब लोकल बॉडी के सारे कैंडिटेड वही तय करेगा. राहुल ने कहा कि अब में एमपी में सिर्फ 55 नेता चाहता हूं, मध्य प्रदेश के भविष्य के लिए, उन्हें यह ऑब्जर्वर तय करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com