विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2026

रायसेन: वकील से मारपीट का आरोप, बार एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी

रायसेन जिले के गौहरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे एक वकील के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप लगा है. घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है और बार एसोसिएशन ने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है.

रायसेन: वकील से मारपीट का आरोप, बार एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे एक वकील के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है. घटना के बाद बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है और दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

ASI और कांस्टेबल पर मारपीट के आरोप

गौहरगंज थाने में पदस्थ ASI सोमाजी बासकर और कांस्टेबल सुमित शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और थप्पड़ मारते हुए थाने से बाहर धक्का देकर निकाल दिया.

रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे वकील

पीड़ित एडवोकेट राजदीप कामले का कहना है कि उनके छोटे भाई के साथ गौहरगंज क्षेत्र में तहबजारी को लेकर मारपीट हुई थी. इसी मामले की शिकायत दर्ज कराने वे थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया.

वकीलों में आक्रोश, हड़ताल की चेतावनी

घटना से आक्रोशित गौहरगंज न्यायालय के वकीलों ने कहा कि जब वकील ही थाने में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा. बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो गौहरगंज न्यायालय के सभी वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com