Ladli Behna Yojana 34th installment Release Date: मध्य प्रदेश के लाडली बहनों (Ladli Behna Yojana) को 34वीं किस्त का इंतजार अब खत्म हो गया. दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शुक्रवार, 13 दिसंबर 2026 को लाडली बहनों को 'लाडली बहना योजना' की 34वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 34th installment) जारी करेंगे. 34वीं किस्त 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में जारी करेंगे. बता दें कि इन महिलाओं को मार्च यानी 34वें किस्त का बेसब्री से (Ladli Behna Yojana 34th installment) इंतजार था.
ग्वालियर के घाटीगांव से ट्रांसफर करेंगे 34वीं किस्त
13 मार्च को ग्वालियर जिले के घाटीगांव के समीप स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में लाड़ली बहना सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे और 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 34वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे. सीएम मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के महिलाओं के खाते में 1836 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करेंगे. बता दें कि इस योजना के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 लाडली बहनों के खातों में 44 करोड़ 83 लाख रुपये आएंगे.
ग्वालियर को 122 करोड़ रुपये की सौगात
इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत से 54 कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे. साथ ही सरकार की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये आर्थिक सहायता भी वितरित करेंगे.
लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त की स्टेटस ऐसे चेक करें
लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त शुक्रवार को जारी किए जाएंगे. सीएम मोहन यादव ग्वालियर जिले के घाटीगांव से 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे. आप चाहें तो मोबाइल पर स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- इसके लिए सबसे पहले लाडली बहना योजना के पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
- यहां 'आवेदन व भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें.
- अब अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें.
- आपका अकाउंट स्टेटस ओपेन हो जाएगा. इसके बाद आप लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
लाडली बहना योजना के लिए कौन पात्र ?
- लाडली बहना योजना का लाभ वहीं महिलाएं ले सकती हैं, जो मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी हो.
- इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो. महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं करता हो.
- लाभार्थी महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि, ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन न हो.
- विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं) इस योजना का लाभ ले सकती हैं.
- आवेदन के समय आवेदक की उम्र 1 जनवरी तक उम्र 21 से ज्यादा और 60 साल से कम हो.
ये भी पढ़ें: