विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2025

भोपाल में 200 पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी, 9 घंटे में मिली किडनैपी हुई बच्ची; चेहरे पर मिले चोट के निशान

भोपाल में 5 साल की बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बच्ची को अपहरण करने वाला आरोपी आईएसबीटी बस स्टैंड पर छोड़ कर भाग गया था, जहां पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया.

भोपाल में 200 पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी, 9 घंटे में मिली किडनैपी हुई बच्ची; चेहरे पर मिले चोट के निशान

Bhopal Missing Girl Found: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1100 क्वार्टर मंदिर के सामने से बुधवार रात 8 बजे लापता हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस दौरान 200 पुलिस कर्मियों की टीम बच्ची की तलाश में लगी हुई थी, जिन्हें गुरुवार सुबह 5 बजे सफलता मिली. बच्ची को ढूंढने वाली पुलिस की टीम को सम्मानित किया जाएगा.

दरअसल, तड़के सुबह पुलिस की टीम जब आईएसबीटी बस स्टैंड पर गश्त कर रही थी, तभी बच्ची पर नजर पड़ गई. वह एक व्यक्ति के साथ थी. जब बच्ची को पुलिस ने पहचाना और संदिग्ध व्यक्ति को घेरने की कोशिश की तो आरोपी बच्ची को छोड़ गया और मौका देखकर फरार हो गया. पुलिस अब आरोपी की तलाश में लग गई है.

14 थानों की पुलिस लगी थी खोज में

बता दें कि जैसे ही बच्ची के गायब होने की सूचना मिली पुलिस प्रशासन तुरंत एक्टिव हो गया. उसकी तलाश में 14 थानों के टीआई, 5 साइबर टीम सहित 200 पुलिस कर्मी लग गए थे. इस दौरान पुलिस  फौरन मुस्तैद होकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित पूरे शहर में बच्ची की तलाश में जुट गई थी.

बच्ची के अपहरण और गुमशुदगी की एफआईआर परिजनों ने हबीबगंज थाने में दर्ज कराई थी. बच्ची की तलाश में हबीबगंज पुलिस पूरी रात लगी रही. परिजनों का कहना था कि किसी व्यक्ति ने बच्ची को अपने पास बुलाया था, तभी से वह लापता हो गई थी.

बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान

आईएसबीटी पर अपहरण करने वाले को पुलिस ने घेरा बनाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौका देख बच्ची छोड़कर फरार हो गया. बच्ची की मां ने बताया कि मुंह, हाथ और पांव में चोट के निशान मिले हैं. फिलहाल बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- 2016 के बाद हुए प्रमोशन पर लागू होगी आरक्षण नीति, सरकार ने HC में New Promotion Policy पर स्पष्ट किया पक्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com