खरगोन जिले में पिछले कुछ समय से रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर लगातार जारी है. इससे क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. खासकर नर्मदा, कुंदा और वेदा नदियों के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी किनारे और निचली बस्तियों में पानी भरने की गंभीर आशंका बनी हुई है.
प्रशासन ने पूरी की तैयारी
निचली बस्तियों को खाली कराने के आदेश
नर्मदा, कुंदा और वेदा नदी के समीप स्थित ग्राम पंचायतों को भी प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं. पंचायत स्तर पर जलस्तर पर लगातार नजर रखने तथा पानी बढ़ने की स्थिति में निचली बस्तियों को तत्काल खाली कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.
लोगों के घरों और दुकानों में भरा पानी.
घरों और दुकानों में भरा पानी
जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण घरों और दुकानों में पानी भरने की खबरें भी सामने आ रही हैं. प्रशासन द्वारा इन जलभराव वाले क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
khandwa school closed
बारिश के कारण 1 अगस्त को खंडवा में स्कूलों का अवकाश घोषित
खंडवा जिले में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने 1 अगस्त (शनिवार) को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में एक दिवस का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं.