Video: दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी कुएं में गिरी, डीजे की तेज आवाज से बिदक गई थी, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

khandwa News Today: खंडवा में बाराती ढोल और डीजे की तेज आवाज पर नाचते हुए अपनी मस्ती में आगे बढ़ रहे थे. तभी अचानक तेज गाने की आवाज से घोड़ी बेकाबू हो गई और दौड़ पड़ी. गनीमत रही कि दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक विवाह समारोह में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बारात में शामिल घोड़ी अचानक बिदक गई और दूल्हें को लेकर भाग गई. इसके बाद वह कुएं में गिर गई, गनीमत रही है कि दूल्हा समय रहते कूद गया नहीं तो वह भी कुएं में ही गिर जाता. बाद में घोड़ी को कुएं से रेस्क्यू किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

जानकारी के अनुसार, रविवार 7 फरवरी 2026 को खंडवा जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम आवल्या विठ्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी. दोपहर करीब दो बजे दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात रवाना हुई, बाराती ढोल और डीजे की तेज आवाज पर नाचते हुए अपनी मस्ती में आगे बढ़ रहे थे. तभी अचानक डीजे पर तेज गाने की आवाज से घोड़ी बेकाबू हो गई और दौड़ पड़ी. गनीमत रही कि दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली. लेकिन घोड़ी दौड़ते हुए पास में ही मौजूद एक खुले कुएं में जा गिरी, जिसमें पानी भी था. इस घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया. लोगों ने पहले दूल्हे को संभाला, फिर कुएं में गिरी घोड़ी को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया.

Advertisement

Neemuch Constable Suicide: जहर खिलाया या खाया, पत्नी का सवाल, वो महिला कौन जो ले गई 'नोट'? SP बोले- कांस्टेबल को 4 सजाएं मिली थीं 

पहले भी हो चुका है हादसा  

ग्रामीणों के मुताबिक, यह कुआं गांव से लगी कोटवार की शासकीय भूमि पर बना हुआ है. करीब दो वर्ष पूर्व इस कुएं में एक बैल भी गिर चुका है. कुछ माह पहले कोंडावद हादसे के दौरान ग्रामीणों ने इस कुएं की समस्या और सुरक्षा को लेकर ग्राम पंचायत सचिव कैलाश पटेल को अवगत कराया था, लेकिन पंचायत ने इसे नजरअंदाज कर दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले कुएं को शीघ्र ही सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.

VIDEO:  लड़खड़ाती जुबान, मुंह से गिरता थूक, इमरजेंसी वार्ड में शराबी डॉक्टर ने फाड़ा मरीज का पर्चा, बोला- तुम्हारे दिल में जलन हो रही