विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2025

ऐसा शैतान जो निर्वस्त्र होकर खोदता था औरतों की कब्र... चुनता था अमावस की रात, रूह कंपा देगी हत्यारे की कहानी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़ की. आरोपी अय्यूब खान ने अमावस की रात को कब्रों को खोदकर महिलाओं के शवों के साथ अश्लील हरकतें कीं.

ऐसा शैतान जो निर्वस्त्र होकर खोदता था औरतों की कब्र... चुनता था अमावस की रात, रूह कंपा देगी हत्यारे की कहानी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बीते दिनों महिलाओं की कब्रों से छेड़छाड़ करने के मामले में बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है. आरोपी अय्यूब खान युवक सनकी किस्म का है और अपनी दो पत्नियों की हत्या भी कर चुका है. वह महिलाओं की कब्रों को खोदने के लिए अमावस की रात चुनता था. यह रात चुनने की वजह ये भी थी, ताकि उस पर कोई शक नहीं कर सके. वह महिलाओं की कब्रों को ढूंढने के लिए दिन में रेकी करता था और देखता था कि कौन सी कब्र ताजी है.

रात में आकर कब्रों को खोदता

इसके बाद वह अमावस की रात को आकर कब्र को हाथों से ही खोदता, फिर अपने कपड़े उतार देता था. उसके बाद वह महिला की कब्र के पास नग्न अवस्था में बैठकर छेड़छाड़ करता था. वह शव के बालों से भी खेलता था, वह ऐसा सनकी था कि उसका लगता, अगर वह ऐसा करेगा तो उसमें शक्तियां आ जाएंगी. सनकी आरोपी तीन कब्रों के साथ छेड़छाड़ कर तंत्र क्रिया को अंजाम दे चुका था.

मुस्लिम समाज ने की फांसी की मांग

हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की पूछताछ जारी है. कोतवाली थाना पुलिस गुरुवार शाम को जब आरोपी अय्यूब को लेकर मौका मुआयना करने के लिए बड़ा कब्रिस्तान पहुंची तो बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज भी वहां पहुंच गया और पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगा. आक्रोशित लोगों की मांग थी कि उनके परिजनों की कब्रों के साथ आरोपी ने गलत किया है, इसलिए वे खुद उसे सजा देंगे.

पुलिस ने किसी तरह भीड़ बचाकर वहां से ले गई तो लोग आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग कर लगे. वहीं आरोपी के पुराने अपराधों को देखते हुए पुलिस ने उस पर रासुका जैसी गम्भीर कार्रवाई भी की है.

19 मई को की पहली बार छेड़छाड़

एसपी मनोज कुमार रॉय ने बताया कि 19 मई को सिहड़ा गांव और शहर के बड़ा कब्रिस्तान से कब्रों की फर्शी और मिट्टी हटाकर लाश के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था. इसी तरह का मामला फिर से 21 सितंबर को आया. घटना के बाद से मुस्लिम समाज में आक्रोश था. इसी दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो मुंदवाड़ा के रहने वाले 50 वर्षीय संदिग्ध अय्यूब खान की जानकारी मिली. फिर उसे गिरफ्तार किया.

11 केस पहले से दर्ज

आरोपी अय्यूब खान के खिलाफ पहले से ही 11 केस दर्ज हैं. इनमें दो मर्डर के हैं. आरोपी अपनी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है, इन मामलों के चलते वह 15 साल तक जेल में बंद रहा था. गांव के लोग पत्नियों की हत्या करने पर उसे शैतान कहने लगे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com