विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2025

क्षत विक्षत हालत में मिला लापता पशु व्यापारी का शव, आक्रोशित परिजन ने किया चक्काजाम

मध्य प्रदेश के खंडवा में लापता पशु व्यापारी शाहरुख का शव नहर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क पर चक्काजाम किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई व बुलडोजर चलाने की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़िए पूरी Khandwa murder case और Madhya Pradesh breaking news की अपडेट...

क्षत विक्षत हालत में मिला लापता पशु व्यापारी का शव, आक्रोशित परिजन ने किया चक्काजाम

Khandwa Murder Case: मध्य प्रदेश के खंडवा का एक पशु व्यापारी युवक बीते 3 दिन से लापता था, जिसका शव शनिवार को ग्राम सुलगांव की एक नहर के पास क्षत विक्षत हालत मिला है. जिसे देखकर परिजन ने आशंका जताई कि, उसे बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई है. इसके बाद उसे बाइक समेत नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है.

मृतक युवक शाहरुख के परिजन के साथ ही मुस्लिम समाजजन ने शनिवार देर शाम को शव बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम करने की कोशिश की. परिजन की मांग है कि, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और उम्र कैद की सजा दी जाए. मौके पर पहुंचे खंडवा सीएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट ने परिजन को समझाइश देकर मामला शांत कराया.

आरोपियों के तोड़े जाएं मकान

इस मामले में मृतक शाहरुख के चाचा नसीर कुरेशी ने बताया कि उनका भतीजा मवेशियों का व्यापार करने बांगड़दा स्थित पशु बाजार गया था. लेकिन दोपहर से ही उससे संपर्क होना बंद हो गया. परिवार का वह अकेला ही कमाने वाला लड़का था. जिसका शव देखकर लग रहा था कि उसे तीन दिन पहले ही मार दिया था. उसकी लाश आज चौथे दिन नहर में पड़ी मिली है. शव बहुत क्षत विक्षत है. उसके हाथ और पैर में फैक्चर है. सर पीछे से फटा हुआ था, और गले में रस्सी बंधी थी.

साथ में रुमाल से फांसी लगी हुई थी, जिस पर भी खून के निशान थे. उसे उसकी गाड़ी के साथ ही नहर के अंदर मार कर फेंक दिया गया. नसीर ने मांग की कि आरोपियों का मकान तोड़ा जाए और उन्हें उम्र कैद की सजा दी जाए.

दोषियों के घर पर चले बुलडोजर

इस मामले में परिजनों के साथ विरोध दर्ज करा रहे खंडवा शहर काजी सैय्यद निसार अली ने बताया कि, एक युवक जो पिछले 4 दिन से लापता था, आज उसकी लाश मिली है . इसकी सूचना मिलते ही समाजजन में दुख की लहर छा गई, और अभी उसका शव रख कर आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी समाजजन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें-  जादू-टोना के शक में आधी रात को काटी पड़ोसी की गर्दन, पत्नी के सामने हुई खौफनाक वारदात

तीन दिन पहले दर्ज हुई गुमशुदगी- सीएसपी

इस मामले में खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि शहर के इमलीपुरा निवासी एक युवक शाहरुख उर्फ बाबा की तीन दिन पूर्व गुमशुदगी दर्ज की गई थी. जिसका शव आज मांधाता थाना अंतर्गत आने वाली करेली चौकी क्षेत्र में मिला है. इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा

खंडवा सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग सिंह बहादुर ने बताया कि बीते 8 तारीख से इमलीपुरा निवासी एक युवक शाहरुख गुमशुदा था, जिसका शव आज बरामद हुआ है. उसके परिजन और समाज जन बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष न्याय दिलाए जाने की मांग कर रहे थे. जिस पर परिजन को आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द इसमें निष्पक्ष जांच कर दोषियों को पकड़ लिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com