संकट में खजुराहो एयरपोर्ट! छह दिन पहले ही विमान सेवा हुई बहाल, क्या अब होगी कुर्की की कार्रवाई, जानें मामला

खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho Airport) पर नगर परिषद ने 20 साल से लंबित ₹45 लाख के Property Tax Dues को लेकर कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी है. सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने कार्रवाई के लिए पुलिस बल की मांग की है. एसडीएम राजनगर ने भी कुर्की प्रक्रिया की पुष्टि की है. ऐसे में अब Khajuraho Airport Property कुर्क हो सकती है. हालांकि, एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने इसे इंपॉसिबल बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

लंबे संघर्ष के बाद छह दिन पहले ही विमान सेवाएं शुरू होने के बाद खजुराहो एयरपोर्ट पर अब एक नया संकट आ गया है. 45 लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर (Property Tax) जमा नहीं करने पर नगर परिषद ने बकाया वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई का रास्ता अपनाया है, इसके लिए निगम की ओर से पुलिस बल की मांग की गई है. जानें क्या है मामला?

45 लाख का टैक्स बकाया, 20 साल से नहीं भरा

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पिछले 20 साल से बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए लगभग 20 रिमाइंडर भेजे, लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है. वर्तमान समय में एयरपोर्ट प्रबंधन पर 45 लाख 35 हजार 736 रुपए का टैक्स बकाया है.

Advertisement

पत्र लिखकर की पुलिस बल की मांग

सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में एयरपोर्ट निदेशक एवं विशेष कार्याधिकारी को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर बकाया राशि जमा करने की आखिरी मोहलत दी थी. नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद सीएमओ ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 164(3) के तहत कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित की है. सीएमओ ने अब एसडीएम समेत पुलिस बल को एक सप्ताह के अंदर कुर्की की कार्रवाई करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की मांग करते हुए एक पत्र लिखा है.

संपत्ति कुर्क की जाएगी

राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, "संयुक्त टीम एक सप्ताह के अंदर एयरपोर्ट की संपत्ति की कुर्की कर विक्रय करेगी. एयरपोर्ट की संपत्ति को कुर्क कर उसके विक्रय से टैक्स की बकाया राशि को जमा कराया जाएगा

एयरपोर्ट निदेशक बोले: कुर्की इंपॉसिबल, जमा कर देंगे

मामले को लेकर खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने कहा कि बकाया टैक्स की जानकारी पिछले हफ्ते ही लगी है. मैं यहां लगभग 2 से 2.50 साल से हूं, लेकिन आज तक मुझे इस बात की जानकारी नहीं दी गई. रही कुर्की की बात तो वो इंपॉसिबल है. क्योंकि मैं आज कल में ही टैक्स जमा करता हूं. अगर, बकाया है तो देंगे, उसमें कोई बड़ी बात थोड़ी है. जब कोई बताएगा तभी तो देंगे.

ये भी पढ़ें...

दोमुंहे सांप की कीमत करोड़ों में, रेड सैंड बोआ की तस्करी का खुलासा, बेचने के लिए राजस्थान से MP लाए थे

Advertisement

PM Narendra Modi: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आए पीएम मोदी अनोखे अंदाज में छाए! देखिए ये चंद शानदार तस्वीरें