विज्ञापन

आस्था का खजाना: खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से चार दिन में निकले 1.30 करोड़ रुपए, गिनती जारी 

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भक्तों की आस्था का बड़ा प्रमाण देखने को मिला है. मंदिर की दान पेटियों से चार दिनों में 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकली है और गिनती अभी भी जारी है. 40 दान पेटियों से प्राप्त धनराशि मंदिर के बैंक खाते में जमा की जा रही है.

आस्था का खजाना: खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों से चार दिन में निकले 1.30 करोड़ रुपए, गिनती जारी 

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिल रही है. देशभर से आने वाले भक्त भगवान गणेश के चरणों में अपनी श्रद्धा अनुसार चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं. यही वजह है कि मंदिर की दान पेटियों से पिछले चार दिनों में ही 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की राशि निकल चुकी है. दान राशि की गिनती का काम अभी भी जारी है, जिससे यह आंकड़ा और बढ़ सकता है.  

चार दिन में निकले 1.30 करोड़ रुपये

खजराना गणेश मंदिर में 10 अगस्त से दान पेटियों की गिनती का कार्य शुरू किया था. पिछले चार दिनों में अब तक 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि गिनी जा चुकी है. मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई यह राशि उनकी आस्था और विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है.

40 दान पेटियों में जमा होता है चढ़ावा

मंदिर परिसर में कुल 40 दान पेटियां रखी गई हैं, जिनमें श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार दान करते हैं. समय-समय पर इन पेटियों को खोलकर राशि की गणना की जाती है. इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा चढ़ावा चढ़ाए जाने के चलते दान राशि करोड़ों में पहुंच गई है. मंदिर प्रशासन द्वारा गिनी गई पूरी राशि को मंदिर के बैंक खाते में जमा कराया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि दान राशि के प्रत्येक चरण का रिकॉर्ड रखा जा रहा है ताकि पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी बनी रहे.

CCTV निगरानी में हो रही गणना

दान राशि की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है. जिस स्थान पर राशि की गणना की जा रही है वहां चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे.

पिछली बार भी मिला था करोड़ों का चढ़ावा

इससे पहले मार्च महीने में दान पेटियों की गिनती के दौरान मंदिर को करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ था. इस बार भी आंकड़ा तेजी से उसी स्तर तक पहुंचता दिखाई दे रहा है. मंदिर प्रशासन का मानना है कि गिनती पूरी होने के बाद दान राशि में और इजाफा हो सकता है. मंदिर प्रशासन के अनुसार दान पेटियों की गिनती का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. शुक्रवार को भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी. ऐसे में अंतिम आंकड़ा सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस बार खजराना गणेश मंदिर को कुल कितना चढ़ावा प्राप्त हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close