
Kayakalp Award: ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा ने सेवा, समर्पण और सतत प्रयासों की शानदार मिसाल बनते हुए एक नहीं, दो-दो गौरवशाली उपलब्धियां अपने नाम की हैं. इस अस्पताल ने भारत सरकार द्वारा विकसित कायाकल्प मापदण्ड अनुरुप उत्कृष्ट कार्य कर कायाकल्प फाइनल मूल्यांकन में 94.43 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया है. सिविल अस्पताल हजीरा द्वारा अपने कार्यों से उच्च स्तर की गुणवत्ता पूर्ण संक्रमण रहित स्वास्थ्य सेवायें विकसित की हैं. इस अस्पताल में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य से जनमानस में भी स्वास्थ्य संस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है. इस उपलब्धि के साथ ही सिविल अस्पताल हजीरा को “बेस्ट ईको-फ्रेंडली चिकित्सालय पुरस्कार 2023-24” प्रदान किया गया है.
जनसेवा में गौरवपूर्ण उपलब्धि!
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) June 23, 2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत “Kayakalp” Service Category में ग्वालियर के हजीरा सिविल अस्पताल ने मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सेवा, गुणवत्ता और समर्पण की मिसाल कायम की है।
इस उपलब्धि पर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री… pic.twitter.com/smROPCnjbk
केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा "जनसेवा में गौरवपूर्ण उपलब्धि! राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत “Kayakalp” Service Category में ग्वालियर के हजीरा सिविल अस्पताल ने मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सेवा, गुणवत्ता और समर्पण की मिसाल कायम की है. इस उपलब्धि पर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा अस्पताल की समर्पित टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह सम्मान जनसेवा के प्रति हमारी सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है."
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल, हजीरा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने आपने न सिर्फ ग्वालियर को गौरवांवित किया, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की नई परिभाषा गढ़ी है. ग्वालियर के नागरिकों के लिए यह उपलब्धि गर्व से सीना चौड़ा करने वाली है.अधोसंरचना विकास हो या फिर चिकित्सकीय सुविधा उप नगर ग्वालियर में हजीरा सिविल अस्पताल ने मिसाल कायम की. यही वह वजह है कि मध्यप्रदेश में इस अस्पताल को नई पहचान मिली है.
यह भी पढ़ें : Adani AGM: 'शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, इसे कमाया जाता है', गौतम अदाणी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा...
यह भी पढ़ें : Man vs Snake: बालाघाट में सर्पदंश की घटना; तड़प-तड़प कर मर गया सांप, जिंदा बच गया इंसान, जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें : MP Anganwadi Supervisor Result 2025: CM मोहन यादव ने चयनित महिला पर्यवेक्षकों को दी बधाई, नई नौकरियों के लिए ये कहा