खुद चुनाव कराएंगे BJP विधायक संजय पाठक, हर बूथ पर होगी वोटिंग, नहीं जीते तो पद से देंगे इस्तीफा 

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मध्यावधि चुनाव में हर बूथ पर मतदान पेटी लगाकर वोट डाले जाएंगे. मतदान पूरा होने पर आखिरी दिन मतगणना की जाएगी. हालांकि, भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की ओर से अभी मतदान की तारीख की घोषणा नहीं की गई है. उन्होंने यह जरूर कहा कि अगर 51 फीसदी से कम वोट मिले तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MP Politics: भाजपा विधायक संजय पाठक ने लिया अनोखा फैसला.

BJP MLA Sanjay Satyendra Pathak Midterm Election: कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक एक अनोखा फैसला लिया है. जिसके तहत वे विधायक कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने पर अपने विधानसभा क्षेत्र में मध्यावधि चुनाव कराएंगे. जिसमें जनादेश मिलने पर ही वह आगामी चुनाव की तैयारी के लिए रणनीति बनाएंगे.

बता दें कि इसके पहले 2023 में विधानसभा चुनाव के पहले भी वह अपनी विधानसभा में खुद के खर्च पर चुनाव करा चुके हैं, जिसमें उन्हें जीत मिली थी. अब उसी तर्ज पर वह कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने पर जनता के बीच जाकर मतदान कराएंगे. अगर, 51 फीसदी से कम वोट मिले तो वह इस्तीफा दे देंगे. इसकी घोषणा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक कैमोर में एक कार्यक्रम के दौरान कर चुके हैं.

Advertisement

Video: केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सभा में खाने की लूट, धक्का-मुक्की के बीच लोगों को जो मिला वही ले लिया 

हर बूथ पर होगी वोटिंग 

जानकारी के अनुसार, मध्यावधि चुनाव में चुनाव आयोग की तर्ज पर हर बूथ पर मतदान पेटी लगाकर वोट डाले जाएंगे. मतदान पूरा होने पर आखिरी दिन मतगणना की जाएगी. हालांकि, यह मतदान करीब दो महीने बाद होगा, जब उनके कार्यकाल के ढाई साल पूरे हो जाएंगे. विधायक की ओर से अभी मतदान की तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

प्रेमी पर झूठा केस, अधेड़ से कराई शादी... युवती की कहानी सुन हाईकोर्ट भी पसीजा, कहा- 'अपने मन का करो'

'डेढ़ से दो लाख लोग मतदान करेंगे' 

भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि उन्होंने इसकी घोषणा कैमोर में की है. जनता ने उन्हें 5 साल के लिए चुना है, अब ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में उनके मन में विचार आया कि वह इस पद पर बने रहने योग्य हैं या नहीं. इसके लिए उन्होंने चुनाव कराने की घोषणा की. विधायक पाठक ने कहा कि उनके कार्य से क्षेत्र की जनता संतुष्ट है या नहीं, इसकी जांच करते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मध्यावधि चुनाव में क्षेत्र के हर बूथ पर मतदान होगा. पिछली बार उन्हें  1 लाख 40 हजार लोगों ने वोट दिए थे. इस बार उम्मीद है कि डेढ़ से दो लाख लोग मतदान करेंगे.  

Advertisement

सुहागरात पर दंग रह गया दूल्हा, धूमधाम से शादी कर जिसे घर लाया वो तो कुछ और ही निकली