मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा ही अजीब ओ गरीब दृश्य सामने आया, जब एक महिला अपने भाई की बुलेट गाड़ी पर चालानी कार्रवाई करने से नाराज होकर पुलिस की जीप के बोनट पर बैठ गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी. महिला का कहना था कि पुलिस जब तक उसके भाई की बुलेट नहीं छोड़ेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. अब इस महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार करैरा पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान दीप्ति परिहार अपने भाई के साथ बुलेट पर वहां पहुंचीं, तो पुलिस ने बाइक को रोककर जांच की गई, तो कई नियमों का उल्लंघन सामने आया. पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी. साथ ही उसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिससे तेज पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी. बुलेट चालक युवक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था. इन कमियों के चलते पुलिस ने चालानी कार्रवाई शुरू कर दी. इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों और स्टाफ से बहस कर-करते जिप्सी की बोनट पर बैठ गई.
भाई की बुलेट पकड़ी तो पुलिस जीप पर बैठी महिला
May 20, 2026
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा भाई की बुलेट मोटरसाइकिल पर चालानी कार्रवाई किए जाने से नाराज एक महिला ने जमकर हंगामा किया. इतना ही नहीं विरोध जताने के लिए महिला पुलिस जीप के बोनट पर बैठ गई, जिसका वीडियो… pic.twitter.com/IRto3bETYGविरोध में बोनट पर जा बैठी
भाई की बुलेट पकड़े जाने से नाराज महिला अचानक पुलिस जीप के बोनट पर जाकर बैठ गई. यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही और वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस महिला का पुलिस जीप के बोनट पर बैठा हुआ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, तब जाकर काफी देर बाद महिला बोनट से नीचे उतरी, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई.
यह भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब में दादा-दादी की आंखों के सामने से साढ़े 4 साल की बच्ची का अपहरण, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज
वहीं, इस पूरे मामले पर करेड़ा पुलिस थाना प्रभारी विनोद छावई ने कहा कि हम वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. जब हमने बुलेट गाड़ी को रोका, तो उसमें कई कमियां पाई गई. लिहाजा कानून के आधार पर हमने उसे रोका और कानूनी कार्रवाई कर रहे थे, तभी महिला ने इस तरह का विरोध शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि हम कानून के मुताबिक काम कर रहे थे. इसलिए हमने कानून के अनुसार चालान काट दिया.
Advertisement