विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2025

झाबुआ में 11 मोरों की मौतों के बाद वन विभाग में मचा हड़कंप, कारण जानने होगी जांच 

Peacocks Died: झाबुआ जिले से एक बड़ी खबर है. यहां 11 मोरों की मौत हो गई है. इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. 

झाबुआ में 11 मोरों की मौतों के बाद वन विभाग में मचा हड़कंप, कारण जानने होगी जांच 
फाइल फोटो

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले के एक वन क्षेत्र में खेतों के पास 11 मोर मृत पाए गए. इसकी सूचना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. मोरों की मौत किस वजह से हुई है फिलहाल स्पष्ट नहीं है. विभाग ने मौतों का कारण जानने लिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मूने जांच के लिए भेजे गए

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि ये पक्षी थांदला तहसील के ढेबर बड़ी गांव में मृत पाए गए. जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मोरों के शवों को मेघनगर ले आए.अधिकारी ने बताया कि झाबुआ के पशु चिकित्सालय में उनका पोस्टमार्टम किया गया और उनके विसरा के नमूने जांच के लिए भेजे गए.

ये भी पढ़ें 

 

मामला दर्ज

झाबुआ के डीएफओ सुनील सुलिया ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत की अनुमति से मृत मोरों को दफन कर दिया गया.आदिवासी बहुल झाबुआ जिले की पेटलावद, थांदला और झाबुआ तहसीलों में मोरों की बड़ी संख्या पाई जाती है. 

किसान अपनी फसलों को जानवरों और पक्षियों से बचाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव करते हैं. एक पर्यावरणविद् ने बताया कि कई बार ऐसी फसलें खाने से मोर मर जाते हैं.

जिला पर्यावरण वाहिनी के संयोजक दिलीप सिंह ने कहा कि जिले में मोरों के संरक्षण के लिए कोई ठोस परियोजना लागू नहीं की जा रही है. नतीजतन, ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं.उन्होंने कहा कि वन विभाग को मोरों के संरक्षण के लिए एक अभयारण्य बनाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें सावन का पहला दिन आज, उज्जैन में  बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com