Jabalpur Fire: यूनिटी वेयरहाउस पार्क में भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर, रिलायंस फ्रेश-ब्रिटानिया वेयरहाउस चपेट में

Jabalpur Unity Warehouse Park Fire: यूनिटी वेयरहाउस पार्क में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. इस आगजनी में रिलायंस फ्रेश और ब्रिटानिया वेयरहाउस को भी अपनी चपेट में ले लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jabalpur Unity Warehouse Park Fire: यूनिटी वेयरहाउस पार्क में लगी भीषण आग

Jabalpur Unity Warehouse Park Fire: जबलपुर के कटंगी बाईपास चौराहे के पास स्थित यूनिटी वेयरहाउस पार्क में लगी भीषण आग ने विकराल रूप ले लिया है. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत सबसे पहले डिलेवरी के वेयरहाउस से हुई, जिसके बाद यह तेजी से फैलते हुए रिलायंस फ्रेश और ब्रिटानिया के वेयरहाउस को भी अपनी चपेट में  ले लिया. 

अफरा-तफरी का माहौल

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात लगभग 11:00 बजे यूनिटी वेयरहाउस पार्क में भीषण आग लग गई. आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसे देख आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी.

Advertisement

कंट्रोल रूम ने बताया कि मनवाताल पुलिस थाना क्षेत्र में कटंगी बाईपास के पास एक लॉजिस्टिक्स पार्क में स्थित दो गोदामों में भीषण आग लगी है. मनवाताल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम के माध्यम से दमकल विभाग को भी सूचित किया गया. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और लगभग 60% आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है.

तीन गोदाम जलकर खाक 

इस आगजनी में तीन गोदाम मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं- एक रिलायंस का, दूसरा ब्रिटानिया का और तीसरा डिलीवरी गोदाम. कुछ डिलीवरी कर्मचारियों के लापता होने की संभावना है. हालांकि ड्यूटी रोस्टर का मिलान के जरिए उपस्थित कर्मचारियों से सत्यापन किया जा रहा है. दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई है. कर्मचारी आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.

ये भी पढ़ें: Dhar Hospital: धार जिला अस्पताल में तैनात गार्ड पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, बाइक पार्किंग को लेकर हुई थी कहासुनी

Advertisement

ये भी पढ़ें: बरगी क्रूज हादसा: जांच के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित, 15 दिनों में सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट

Topics mentioned in this article