Iran-Israel War: युद्ध पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने की शांति की अपील, बोले-इससे बर्बादी और जनता की पीड़ा बढ़ रही

Pandit Pradeep Mishra Statement: पंडित प्रदीप मिश्रा ने ईरान-इज़राइल युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा कि अब युद्ध रुकना चाहिए. सीहोर में महादेव की होली पर उन्होंने विश्व शांति की अपील की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Iran-Israel War: युद्ध पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने की शांति की अपील, बोले-इससे बर्बादी और जनता की पीड़ा बढ़ रही

Pandit Pradeep Mishra's Statement on Iran-Israel Conflict: अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) ने ईरान-इज़राइल (Iran Israel War) के बीच जारी भीषण युद्ध पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह संघर्ष (Iran Israel Conflict) अब तुरंत रुकना चाहिए, क्योंकि इससे केवल देशों की बर्बादी और जनता की पीड़ा बढ़ रही है. सीहोर (Sehore News) के सीवन तट (Sewan River) पर आयोजित महादेव की होली (Mahadev Ki Holi) महोत्सव में उन्होंने शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं के साथ सात्विक होली खेली और शांति का संदेश दिया.

युद्ध से पूरी दुनिया का व्यापारी वर्ग परेशान

पंडित मिश्रा ने कहा कि मौजूदा युद्ध से विश्वभर का छोटा-बड़ा व्यापारी वर्ग आर्थिक मार झेल रहा है. आपूर्ति शृंखलाएँ टूटी हुई हैं और कारोबारियों में लगातार हताशा बढ़ रही है. उन्होंने कहा “अब बहुत युद्ध हो चुका, अब सबके हृदय में शांति स्थापित हो. महादेव की कृपा सब पर बनी रहे और सभी राष्ट्रों में स्थायी शांति लौटे.” उन्होंने यह भी अपील की कि वैश्विक संकट को समाप्त कर मानवता और अर्थव्यवस्था दोनों की रक्षा की जानी चाहिए.

सीवन तट पर पुनर्जीवित हुई प्राचीन परंपरा

ईरान-इज़राइल मुद्दे पर बात करते हुए पंडित मिश्रा ने सिद्धपुर नगर के ऐतिहासिक गौरव का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में मां सीवन के तट पर 108 शिवालय हुआ करते थे, जहाँ भक्त गुलाल और जल से भगवान शिव की होली मनाते थे. नवाबी शासनकाल में परंपरा का स्वरूप बदल गया था, जिसे अब महादेव की होली के माध्यम से पुनर्जीवित किया गया है.

भक्ति का रंग अजर-अमर

समारोह में पंडित मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि निराकार प्रभु शिव की भक्ति का रंग कभी फीका नहीं पड़ता. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि शिव मंदिर जाकर महादेव को जल चढ़ाएँ और इस सात्विक, पारंपरिक होली का आनंद लें.

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : Paan Farming: पान की विलुप्त होती खेती को बचाने की पहल; छुईखदान में शोध केंद्र शुरू, शेडनेट पर 50% अनुदान

Advertisement

यह भी पढ़ें : भिंड : घूंघट में लोकतंत्र; आलमपुर नगर परिषद की बैठक में महिला जनप्रतिनिधि मौन, पति-बेटे संभालते रहे कार्यवाही

यह भी पढ़ें : Raisen Worker Death: रायसेन में बड़ा हादसा; मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, चिनकी परियोजना में लापरवाही

Advertisement