विज्ञापन

IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस के तबादले, प्रियंका शुक्ला शाजापुर SP, स‍िमारला प्रसाद DIG

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 3 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? 

IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस के तबादले, प्रियंका शुक्ला शाजापुर SP, स‍िमारला प्रसाद DIG
ips transfer mp police list madhya pradesh simala prasad DIG khargone Priyanka Shukla SP Shajapur
Instagram simala prasad

मध्य प्रदेश कैडर में 3 जुलाई की शाम को भारतीय पुल‍िस सेवा के नौ अफसरों के तबादले हुए हैं. शिमाला प्रसाद को PHQ से DIG खरगोन रेंज बनाया है जबक‍ि  मिथलेश शुक्ला IG नर्मदापुरम ज़ोन से IG सागर जोन बनाए हैं. चन्द्रशेखर सौलंकी को IG नर्मदापुरम की जिम्मेदारी सौंपी गई है.  रुचिवर्धन मिश्रा को IG भोपाल ग्रामीण पद पर लगाया गया है. इसी तरह से आईपीएस हरिनारायण चारी मिश्र को IG प्रशासन PHQ में पदस्थ किया गया है. आईपीएस प्रियंका शुक्ला अब  शाजापुर SP होंगी. इससे पहले आईपीएस प्रियंका PHQ में पदस्थ थीं. संजय कुमार SP शहडोल बने हैं. SP शहडोल रामजी श्रीवास्तव को पुलिस एकेडमी भेजा गया है जबक‍ि SP शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत को SP रेल इंदौर बनाया गया है. 

मध्‍य प्रदेश में इन आईपीएस का तबादला 

  • हरिनारायण चारी मिश्र (भा.पु.से. 2003): वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक (SCRB), पुलिस मुख्यालय भोपाल से अब पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है.
  • रुचिवर्धन मिश्र (भा.पु.से. 2006): पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल से अब पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (ग्रामीण) जोन की जिम्मेदारी संभालेंगी.
  • चंद्रशेखर सोलंकी (भा.पु.से. 2006): इन्हें पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन, नर्मदापुरम नियुक्त किया गया है.
  • मिथिलेश शुक्ला (भा.पु.से. 2006): इन्हें पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर पदस्थ किया गया है.
  • सुश्री सिमाला प्रसाद (भा.पु.से. 2011): उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अब उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगोन रेंज, खरगोन बनाई गई हैं.
  • यशपाल सिंह राजपूत (भा.पु.से. 2012): पुलिस अधीक्षक, जिला-शाजापुर से बदलकर अब पुलिस अधीक्षक, रेल, इन्दौर नियुक्त किए गए हैं.
  • रामजी श्रीवास्तव (भा.पु.से. 2013): पुलिस अधीक्षक, जिला-शहडोल से अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल भेजे गए हैं.
  • संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से. 2016): इन्हें पुलिस अधीक्षक, जिला-शहडोल बनाया गया है.
  • प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से. 2019): इन्हें पुलिस अधीक्षक, जिला-शाजापुर की कमान सौंपी गई है.

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

आदर्श कटियार (भा.पु.से. 1992): विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

अनुराग (भा.पु.से. 2003): पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर (ग्रामीण) जोन को उनके वर्तमान कार्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक, वि.स.बल., इन्दौर रेंज एवं पुलिस महानिरीक्षक, आर.ए.पी.टी.सी., इन्दौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अरविंद तिवारी (भा.पु.से. 2012) पुलिस अधीक्षक, रेल, इन्दौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे.

IPS केके बिश्नोई: संभल में यूं खोला 100 करोड़ का जमीन घोटाला, कभी UP के 7 खूंखार माफिया को मिट्टी में म‍िलाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com