विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2024

First Foreign Trip: मध्य प्रदेश में लगेगा निवेशकों का जमावड़ा, सीएम मोहन अगले हफ्ते पहली विदेश यात्रा पर जाएंगे यूरोप

CM Mohan First Foreign Tour: प्रदेश के मुखिया बनने के बाद CM मोहन का यह पहला विदेश दौरा है, प्रदेश में निवेश के लिए 24 से 30 नवंबर तक यूके-जर्मनी की 6 दिवसीय विदेश यात्रा पर जा रहे सीएम मोहन इंग्लैंड के लंदन और बर्मिंघम, जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे.

First Foreign Trip: मध्य प्रदेश में लगेगा निवेशकों का जमावड़ा, सीएम मोहन अगले हफ्ते पहली विदेश यात्रा पर जाएंगे यूरोप
MP CM Mohan First Foreign Tour

MP CM Mohan Foreign Trip:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अगले हफ्ते अपने पहले विदेश यात्रा के लिए यूरोप जाएंगे. मध्य प्रदेश में निवेश के लिए 6 दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जर्मनी और इंग्लैंड का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री मोहन प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए उद्योगपतियों और उद्योग प्रतिनिधियों से मिलेंगे.

प्रदेश के मुखिया बनने के बाद CM मोहन का यह पहला विदेश दौरा है, प्रदेश में निवेश के लिए 24 से 30 नवंबर तक यूके-जर्मनी की 6 दिवसीय विदेश यात्रा पर जा रहे सीएम मोहन इंग्लैंड के लंदन और बर्मिंघम, जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे.

Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें? जानिए भोपाल के इंजीनियर ने साइबर ठगों से खुद को कैसे बचाया?

24 अक्टूबर को भोपाल से मुंबई होते हुए लंदन के लिए रवाना होंगे सीएम

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आगामी 24 अक्टूबर को भोपाल से मुंबई होते हुए लंदन के लिए रवाना होंगे और 24 नवंबर की रात करीब 8 बजे लंदन पहुंचेंगे. अगले दिन यानी 25 नवंबर को सीएम मोहन वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद को दौरा करेंगे, फिर किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों का दौरा करेंगे. 

प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे CM

बताया जाता 'है कि मुख्यमंत्री सीएम मोहन लंदन में “फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश'' प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम 400 से अधिक प्रवासी भारतीय सम्मिलित होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 नवम्बर को ब्रेकफास्ट पर उद्योगपतियों एवं भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे.

28 नवंबर को सीएम मोहन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे, जिसमें कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया, सीआईआई और इन्वेस्ट इंडिया, इंडो जर्मन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. इसमें मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा होगी.

इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में होंगे सीएम

मुख्यमंत्री मोहन इस दौरान इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे. वहीं, लंच ब्रेक के बाद राउण्ड टेबल मीटिंग्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं ऑटो, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा करेंगे.

प्लंबर वारिस खान ने ऐसा क्या कर दिया? सीएम मोहन ने बताया मध्य प्रदेश का गौरव, 1 लाख भी दिया इनाम

लंदन में उद्योगतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन यादव 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे इसके बाद वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेम्बर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव बर्मिंघम हवाई अड्डे से जर्मनी के लिए प्रस्थान कर रात 8:20 बजे म्यूनिख पहुंचेंगे.

28 और 29 नवंबर को लंदन के बाद जर्मनी प्रवास पर रहेंगे सीएम मोहन

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिवसीय यूके के दौरे के बाद 28 और 29 नवंबर को जर्मनी प्रवास पर रहेंगे. यात्रा के दौरान म्यूनिख और स्टटगार्ट में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 28 नवंबर को सुबह सीएम मोहन बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे. इसके बाद डॉ. यादव SFC Energy का भ्रमण करेंगे.

CG Property Rules: नया रायपुर में तलाश रहे हैं प्रॉपर्टी? खरीदने से पहले जान लें नए नियम, सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क को लेकर बदले नियम!

इन्टरैक्टिव सेशन में उद्योग प्रतिनिधियों से निवेश संबंधी चर्चा करेंगे 

डॉ. यादव इन्टरैक्टिव सेशन के बाद उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन मीटिंग में भी निवेश संबंधी चर्चा करेंगे. इस दौरान CM डॉ. यादव "फ्रेंड्स आफॅ एमपी" के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमे लगभग 100 प्रतिनिधि शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-Assembly Monsoon Session: शीतकालीन सत्र में पेश होगा मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट, 10 हजार करोड़ हो सकता है बजट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com