Video: बीच सड़क पर दे दनादन, बेगम ने शौहर को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा 

Indore News: इंदौर में एक बेगम ने अपने शौहर को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया. जिसके बाद दोनों का विवाद इतना बढ़ा कि बीच सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. इसके बाद शौहर ने भरे बाजार अपनी बेगम के साथ जमकर मारपीट की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Indore viral video: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया, जिसके बाद उसने मौके पर जमकर हंगामा हुआ. कुछ ही देर में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ा कि पति ने बीच सड़क पर ही पत्नी को बेरहमी से पिटना शुरू किर दिया. इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और महिला के बीच यह हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा. 

https://www.facebook.com/reel/960095309690933

Indore Fire: घर जला... 'चिराग' बुझा, मां के साथ अजन्मे बच्चे की भी मौत, गर्भवती थी पुगलिया परिवार की बहू सिमरन

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मसरुद्दीन शेख को उसकी बेगम ने किसी  दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था. इसे लेकर पत्नी भड़क गई और उसे विरोध जताया, इसी बात पर पति मसरुद्दीन शेख ने आपा खो दिया और पत्नी को बीच चौराहे पर ही पीटना शुरू कर दिया. उसने अपनी पत्नी को सड़क पर गिरा-गिरा का पीटा. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर महिला को किसी तरह बचाया.  

Video: चले लाठी-ठंडे, महिला संग ग्रामीणों ने खदेड़ा, फिर बचकर भागी बिजली विभाग की टीम

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप 

बताया जा रहा है कि पति की बेवफाई और बीच सड़क पर मारपीट से आहत महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए पंढरीनाथ थाना पहुंची. लेकिन, आरोप है कि थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई, पुलिस ने उसे वापस भेज दिया.  

7 साल के प्यार के लिए दो बहनों ने बदला धर्म, हिंदू रीति-रिवाज से प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे