विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर धोखाधड़ी! साइबर ठगों महिला के अकाउंट से उड़ाए 7 लाख रुपये

इंदौर में एक महिला को साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के बहाने झांसे में लेकर बड़ा नुकसान पहुंचाया. ठगों ने OTP लेकर उसके नाम पर लोन स्वीकृत कराया और फिर उसी राशि को उसके बैंक खाते से निकालकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया.

क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर धोखाधड़ी! साइबर ठगों महिला के अकाउंट से उड़ाए 7 लाख रुपये

Indore Cyber Fraud Case: इंदौर में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर एक महिला को झांसे में लेकर बड़ी ठगी कर दी. फोन पर बातों में उलझाकर ठगों ने महिला से OTP ले लिया, उसके नाम से लोन उठाया और फिर उसी रकम को उसके अकाउंट से निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया. कुल मिलाकर 6.82 लाख रुपये उड़ा लिए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला कैसे शुरू हुआ? 

निजी कंपनी में काम करने वाली पीड़िता को तीन महीने पहले क्रेडिट कार्ड मिला था, जिसे वह इस्तेमाल नहीं कर रही थी. इसी बीच एक युवक का कॉल आया. उसने कहा कि यदि कार्ड इस्तेमाल नहीं कर रहीं तो इसे बंद करवा दीजिए. भरोसा जताने के लिए उसने एक लिंक भेजी और प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर OTP मांग लिया.

ठगी का नया तरीका

महिला ने जब OTP के बारे में पूछा तो कॉलर ने आश्वस्त किया कि OTP देंगे तो कार्ड बंद हो जाएगा. महिला ने OTP साझा कर दिया. अगले दिन बिना ध्यान दिए वह अपनी दिनचर्या में व्यस्त रही, उधर ठगों ने इसी OTP के सहारे उसके नाम पर लोन स्वीकृत करवा लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

पैसे कैसे उड़ाए गए?

लोन की रकम पहले महिला के ही बैंक अकाउंट में आई. उसके बाद साइबर ठगों ने तुरंत ट्रांजेक्शन कर 6 लाख 82 हजार रुपये दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए. जब खाते से बड़ी निकासी का पता चला, तब पीड़िता ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस की कार्रवाई

एडिशनल DCP के अनुसार ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बहाने महिला को फंसाया, उसके नाम से लोन उठाया और रकम निकालकर दूसरे खातों में भेज दी. पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. पुलिस साइबर ट्रेल, बैंक खातों और कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close