इंदौर कारोबारी को धमकी देने के मामले में अशोक नगर जेल में बंद बदमाश गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

Indore Businessman Threat Case: बदमाश मनीष जांगिड़ को 5 मार्च को अशोकनगर पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ गिरफ्तार किया था. वह हैरी बॉक्सर गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लाल रंग की चेक शर्ट में बदमाश मनीष जांगिड़.

Indore Businessman Threat Case Lawrence Bishnoi: इंदौर के कारोबारी संजय जैन को तीन दिन पहले रंगदारी के लिए धमकी के तार अशोक नगर से जुड़ते नजर आ रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने जिला जेल में बंद एक बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम उसे इंदौर लेकर रवाना हो गई है. 

जानकारी के अनुसार, सोमवार 23 मार्च की सुबह इंदौर क्राइम ब्रांच की 15 सदस्यीय टीम अचानक अशोकनगर पहुंची और जिला जेल अशोकनगर में बंद लॉरेंस गैंग से जुड़े सहयोगी मनीष जांगिड़ को अपने साथ ले गई. हालांकि, अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया कि मनीष जांगिड़ को किस विशेष मामले में इंदौर ले जाया गया है. लेकिन, सूत्रों का कहना है कि उससे कारोबारी संजय जैन को दी गई धमकी देने के मामले में उससे पूछताछ की जा सकती है.

Advertisement

हत्या के बाद डॉक्टर ने पत्नी को कार में जलाया, पड़ोस में रहने वाली लड़की से अवैध संबंध, पुलिस का खुलासा

पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ किया था गिरफ्तार

बता दें कि बदमाश मनीष जांगिड़ को 5 मार्च को अशोकनगर पुलिस ने पेट्रोल बम के साथ गिरफ्तार किया था. वह हैरी बॉक्सर गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है. अशोकनगर में पहले से ही फिरौती से जुड़े मामले में अंतरराष्ट्रीय शूटर हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर से जुड़े इस गैंग के दो अन्य सहयोगी भी जेल में बंद हैं. सूत्रों के मुताबिक, इंदौर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और मनीष जांगिड़ से गैंग की गतिविधियों और धमकी से जुड़े मामलों में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है.  

Video: डॉक्टर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, हिंदू संगठनों ने बरसाए लात-घूसे, जानें मामला