विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

Indian Railways: अब ग्वालियर से बेंगलुरु जाना और भी आसान, सिंधिया ने दिखाई नई स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी

Gwalior-Bangalore New Train: ग्वालियर से एसएमवीटी बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन का उद्घाटन कर दिया गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Indian Railways: अब ग्वालियर से बेंगलुरु जाना और भी आसान, सिंधिया ने दिखाई नई स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी
ग्वालियर से सिंधिया ने नई ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Gwalior-Bangalore Special Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रा को अधिक सुगम बनाने के लिए आए दिन नई ट्रेनों का संचालन करता रहता है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर के यात्रियों के लिए भी एक अच्छी खबर सामने आई है. रेल प्रशासन ने यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने एवं मध्य प्रदेश से दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को सशक्त करने के लिए ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है. इसका उद्घाटन आज, 26 जून को किया गया. गाड़ी संख्या 01086 ग्वालियर – एसएमवीटी बेंगलुरु उद्घाटन सेवा विशेष ट्रेन का संचालन किया गया. यह ट्रेन विशेष रूप से उद्घाटन सेवा के रूप में चलाई गई. इसकी नियमित सेवा 29 जून से एसएमवीटी बेंगलुरु से और 04 जुलाई से ग्वालियर से शुरू हो जाएगी. ट्रेन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया.

गाड़ी संख्या 01086 ग्वालियर –एसएमवीटी बेंगलुरु उद्घाटन विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01086 26 जून को शाम चार बजे ग्वालियर स्टेशन से प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शिवपुरी (5:32 बजे), गुना (7:45 बजे), अशोक नगर (8:45 बजे), बीना (10:15 बजे), विदिशा (11:17 बजे) और भोपाल स्टेशन (रात्रि 12:15 बजे) पहुंचेगी. यह ट्रेन मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 28 जून (शनिवार) को सुबह 08:35 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी.

क्या रहेगा ग्वालियर–बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का रूट?

नियमित सेवा शुरू होने के बाद ग्वालियर और बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन ग्वालियर जं., शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, बीना जं., विदिशा, भोपाल जं., जुजहरपुर केबिन, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेल्लमपल्ली, काजीपेट जं., मौलाली जी केबिन, काचीगुड़ा, महबूबनगर, गडवाल जं., कुरनूल सिटी, ढोन जं., अनंतपुर, धर्मावारम जं., हिंदूपुर और येलहंका जं. से होते हुए एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें :- राज सोनम का भाई था तो आशिक कैसे बन गया? राजा के भाई ने दोनों के रिलेशन पर उठाए सवाल; कहा- बहुत कुछ छिपा रही

ये रहेगी ग्वालियर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन में कोच पोजिशन

इस विशेष उद्घाटन ट्रेन में सात शयनयान (स्लीपर) श्रेणी, चार सामान्य (जेनरल) श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय (AC 3 Tier) श्रेणी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी (AC Economy 3 Tier) एवं दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2 Tier) के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे.

ये भी पढ़ें :- Bad Roads: यहां शिक्षा नहीं आसान, इतना समझ लीजिए... स्कूल तक जानें वाली रोड का बुरा हाल, जानें - पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com