
स्वतंत्रता दिवस, 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक रक्षा (एचजी एंड सीडी) तथा सुधारात्मक सेवाओं के कुल 1090 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. 233 कर्मियों को वीरता (जीएम) के लिए पदक से सम्मानित किया गया है, 99 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) से सम्मानित किया गया है और 758 कर्मियों को मेधावी सेवा (एमएसएम) के लिए पदक से सम्मानित किया है. इसमें मध्य प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई.
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (विशिष्ट सेवा राष्ट्रपति पदक)
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता, आरक्षक देवेन्द्र कुमार कौशल औऱ प्रधान आरक्षक श्री वॉल्टर हेनरी इक्का को देने की घोषणा की गई है.
इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक (मेधावी सेवा पदक)
सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप आयुक्त सीमा अलावा, पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार खत्री, सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शराजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक प्रवीण पवार, निरीक्षक कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक मनेता राय, उप पुलिस अधीक्षक अलरिज विन्सेंट सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक राव सावंत को दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : Independence Day 2025: आजादी के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 14 गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा
यह भी पढ़ें : MP Bhulekh Portal: मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल जीआईएस 2.0 लॉन्च; जानिए नये वर्जन मिलेगी क्या सुविधाएं
यह भी पढ़ें : Dial-112: इमरजेंसी में अब डायल करें 112; CM मोहन ने जनसुरक्षा की दी सौगात, MP पुलिस को नई गाड़ियां
यह भी पढ़ें : Fertilizer Crisis: अन्नदाता परेशान! टोकन के लिए रातभर कतार, खाद की किल्लत से किसान आक्रोशित